LPG Gas Price: जनता को मिली महंगाई से राहत, कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई भारी कटौती

 
LPG Gas Price: जनता को मिली महंगाई से राहत, कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई भारी कटौती

LPG Gas Price: अप्रेल के पहले ही दिन जनता को सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपये की कटौती कर के महंगाई से राहत दी है. बता दें कि सरकार ने आज से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कर दिए है। वहीं घरेलू गैस के दाम में कोई राहत नही दी गई हैं.आपको बता दें कि नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं.

वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपये की गिरावट के चलते राजधानी दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 2028 रुपये की जगह 1856.50 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में इसे 2132 की जगह 1960.50 रुपये और मुंबई में 1980 की जगह 1808.50 रुपये में खरीदा जा सकेगा. चेन्नई में अब कमर्शियल एलपीजी 2021.50 रुपये में मिलेगा जबकि इससे पहले यह 2192.50 रुपये का था.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/AHindinews/status/1652846628070641664?s=20

घरेलू सिलेंडर पर कोई राहत नहीं (LPG Gas Price)

आज घरेलु सिलेंडर के दामों पर कोई राहत नही दी गई है.बता दें कि सरकार ने होली से पहले और चुनावों के तुरंत बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया था. जिसके बाद अभी भी 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 1103 रुपये में, मुंबई में 1102.50 रुपये में, कोलकाता में 1129 रुपये में और चेन्नई में 118.50 रुपये में मिल रहा है.

1 साल में इतनी हुई कटौती

कमर्शियल एलपीजी के दामों में अप्रैल में भी कटौती की गई थी. 1 अप्रैल को कमर्शियल एलपीजी 92 रुपये सस्ती हो गई थी. उससे पहले 1 मार्च को इसके दाम में 350 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई थी. वार्षिक आधार पर देखें तो दिल्ली में कमर्शियल एलीपीजी के दाम में अब तक करीब 500 रुपये की कटौती कर दी गई है. मई 2022 में कमर्शियल एलपीजी 2355.50 रुपये की थी.

ये भी पढ़ें: HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को अब फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

Tags

Share this story