यहां किसानों की हुई मौज! मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसानों को अब मिलेंगे 6 हजार रूपये सालाना
 

 
mukhyamantri kisan kalyan yojana


देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर साल करीब 6 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है. यह एक साल में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल करीब 6 रुपये तो दिए ही जाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से भी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के इस कदम के बाद राज्य के किसानों को हर साल आर्थिक सहायता के तौर पर करीब 12 हजार रुपये हासिल होंगे। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल होने वाले हैं और सरकार हर वर्ग को साधने की पूरी कोशिश कर रही है। सूबे के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास में हुई। मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 से पात्र किसानों को 6 हजार रूपये का भुगतान करने की स्वीकृति दी है। पूर्व में 1 अप्रैल से 31 अगस्त एवं 1 सितम्बर से 31 मार्च की अवधि में 2 समान किश्तों में कुल 4 हजार रूपये का भुगतान किया जाता था। अब वित्तीय वर्ष 2023-24 से 1 अप्रैल से 31 जुलाई, 1 अगस्त से 30 नवम्बर एवं दिसम्बर से 31 मार्च की अवधि में कुल 3 समान किश्तों कुल 6 हजार रूपये का भुगतान पात्र किसानों को करने की स्वीकृति दी गई है।

मध्य प्रदेश के किसानों को हर साल 12 रुपये मिलेंगे

इस कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत अभी तक हर साल 4 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं, जिसमें सरकार ने अब 2 हजार रुपये की वृद्धि कर दी है. इससे अब मध्य प्रदेश के किसानों को हर साल इस योजना के तहत 6 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे. सरकार के इस कदम के बाद मध्य प्रदेश के किसानों को अब एक साल में करीब 12 हजार रुपये मिलेंगे.

WhatsApp Group Join Now

शिवराज मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर

एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किसान कल्याण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 से पात्र किसानों को 6 हजार रुपये का भुगतान करने की स्वीकृति दे दी गई है। इससे प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को अब प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये प्राप्त होंगे। किसानों को यह किस्त इस वर्ष से ही मिलना प्रारंभ हो जाएगी।

Tags

Share this story