Most Expensive Insect: करोड़ों कमाने हैं तो इस कीड़े को पालना शुरू कर दें! रहती है डिमांड, जानें इसकी खासियत

 
Most Expensive Insect: करोड़ों कमाने हैं तो इस कीड़े को पालना शुरू कर दें! रहती है डिमांड, जानें इसकी खासियत

Most Expensive Insect: जानवरों के शौक़ीन लोग अक्सर कुछ न कुछ घर में पालते हैं। कोई कुत्ता पालता है तो कोई बिल्ली पालता है। आज हम आपको ऐसे कीड़े के बारे में बताएंगे जो आपको घर बैठे करोड़पति बना सकता है। हालांकि ये एक दुर्लभ प्रजाति का कीड़ा है जिसका नाम स्टैग बीटल है। फिलहाल ऑनलाइन ऑक्शन पर बैन लगा हुआ है।

Most Expensive Insect स्टैग बीटल कहां पाया जाता है

Stag Beetle यानी एक खास प्रजाति का कीड़ा जो आपको आसानी से नहीं मिलेगा। दुनिया में बहुत ही कम लोग ऐसे हैं जो ऐसे अजीबोगरीब कीड़े को पालते हैं। स्टैग बीटल पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा बीटल है जो लगभग साढ़े 8 सेंटीमीटर तक बढ़ सकते हैं। लोग इसे खरीदने के लिए एक करोड़ तक देने को तैयार हैं। इस कीड़े से कई प्रकार की दवाइयां बनाई जाती है। इन दवाइयों से बहुत मरीज ठीक हो चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Most Expensive Insect: करोड़ों कमाने हैं तो इस कीड़े को पालना शुरू कर दें! रहती है डिमांड, जानें इसकी खासियत

स्टैग बीटल एक ऐसा कीड़ा है जो करीब 7 साल तक जीवित रह सकता है। सर्दियों के मौसम में ये कीड़ा ज्यादा नहीं टिक पाता है। अधिकांश स्टैग बीटल आपको खाद में मिलेंगे जहाँ उन्हें ठंडक मिलती है। लेकिन सही प्रजाति का मिलना भी काफी मुश्किल है। हर कीड़ों में हजारों प्रजाति होती हैं। स्टैग बीटल में एक लंबा जीवन चक्र होता है, जो अंडे से वयस्क होने तक करीब 7 साल तक रहता है। कई देशों में स्टैग बीटल को विलुप्त होने वाली प्रजातियों में शामिल कर लिया गया है।

Stag Beetal दुनिया का सबसे दुर्लभ प्रजाति वाला कीड़ा है। जो महज 2 से 3 इंच तक के आकार का होता है। इसकी कीमत किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। स्टैग बीटल पृथ्वी पर मौजूद सबसे छोटे अजीब और दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। ये कीड़ा इतना दुर्लभ है कि बाजार में ब्लैक में खरीदने पर इसकी कीमत लाखों में पहुंच जाती है। दवाइयों में प्रयोग होने वाले इस कीड़े की भारी डिमांड रहती है। ऑक्शन साइट पर स्टैग बीटल समेत कई विलुप्त कीड़ों और अन्य जानवरों की करीब 4000 प्रजातियों की सेल पर बैन लगा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Cooking Machine: चाइनीज फूड के बिजनेस में है बढ़िया मुनाफा, कम निवेश में होगी मोटी कमाई, जानें कितने की मिलेगी कुकिंग मशीन

Tags

Share this story