Mukesh Ambani बने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति, जानें लिस्ट में गौतम अडाणी का स्थान

 
Mukesh Ambani बने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति, जानें लिस्ट में गौतम अडाणी का स्थान

Mukesh Ambani एक बार फिर एशिया के से सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। ‘फोर्ब्स’ ने मंगलवार को अरबपतियों की सूची जारी कर यह जानकारी दी। वहीं अंबानी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अडाणी इस वक्त अंबानी के बाद दूसरे सबसे धनी भारतीय हैं।

फोर्ब्स के अनुसार पिछले साल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। उनका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है। फोर्ब्स के मुताबिक, इस वक्त दुनिया के 25 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर है, जो कि पिछले साल 2,300 अरब डॉलर थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के शीर्ष 25 अमीरों में से दो-तिहाई की संपत्ति पिछले साल घटी है।

Mukesh Ambani दुनिया में नौवें स्थान पर मौजूद

दुनिया की बात करें तो अंबानी (65) 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ धनी व्यक्तियों की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। वहीं अंबानी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अडाणी खिसक कर 24वें स्थान पर आ गए हैं। आपको बता दें कि इसी साल 24 जनवरी को अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे।जिसके बाद हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई है।

WhatsApp Group Join Now

ये हैं टॉप 8 धनी भारतीय

सूची के मुताबिक, शिव नाडर तीसरे सबसे धनी भारतीय हैं। देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति का स्थान साइरस पूनावाला को मिला। इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल 5वें, ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 6ठे, सन फार्मा के दिलीप सांघवी 7वें और डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी 8वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़े: परिवार के सदस्य की मौत के बाद उसके PAN Card और Aadhaar Card का क्‍या करना चाहिए? जानिए नियम

Tags

Share this story