Mustard Oil Price Update: (August 1, 2022): भारतीय बाज़ार में रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थ और रोज़ाना इस्तेमाल की जाने वाली चीज़ों के आसमान छूते भाव के कारण आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है. जहां एक और पेट्रोलियम पदार्थों के रेट लम्बे समय से बदले नहीं हैं वहीं दूसरी ओर हाल ही में सरकार के खाद्य पदार्थों पर GST लगाने के फैसले से लोगों को तगड़ा झटका लगा. इस बीच उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के दामों में फिलहाल राहत है.
Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज यानी अगस्त 1 को सरसों का भाव 157 रूपए प्रति लीटर है. कल 31 जुलाई को भी UP में सरसों का दाम 157 रूपए ही था. यानि आज इसके दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. कुछ महीने पहले सरसों के तेल के दाम 210 रूपए तक पहुंच गए थे. उसके मुकाबले अब दामों में काफी गिरावट देखी जा सकती है. आपको ये भी बता दें की अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल काफी कम दामों में बिक रहा है. हालांकि तेल मार्केट के विशेषज्ञ मानसून के सीजन में दामों में बढ़ोतरी की आशंका जता रहे हैं.
Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)
शहर | भाव (प्रति लीटर) |
गाज़ियाबाद | 171 रूपए |
लखनऊ | 149 रूपए |
आगरा | 143 रूपए |
मेरठ | 170 रूपए |
अलाहाबाद | 167 रूपए |
अलीगढ़ | 144 रूपए |
कानपुर | 200 रूपए |
गौतम बुध नगर | 160 रूपए |
हाथरस | 143 रूपए |
रायबरेली | 156 रूपए |
यह भी पढ़ें: 01 Rupee Note Scheme: झाड़ लो अपनी जेब, ये सीरियस नंबर वाला नोट आपके घर में लाएगा बेशुमार पैसा!