Mustard Oil Price Update: कीमत अधिक बढ़ने से घट गई थी सरसों तेल की डिमांड, जानकारों की मानें तो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा खपत

 
Mustard Oil Price Update: कीमत अधिक बढ़ने से घट गई थी सरसों तेल की डिमांड, जानकारों की मानें तो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा खपत

Mustard Oil Price Update (November 1, 2022): त्योहार के सीजन में हर सामान महंगा मिल रहा है। वहीं, सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेल के भाव में आज भी तेजी बरकरार है। हालांकि यूपी में सरसों के तेल में बड़ी राहत मिली है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंच गया था। इसी बीच आज सरसों का तेल में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल महज 146 रुपये प्रति लीटर है।

आज नही हुआ कोई बदलाव

Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज यानी 1 नवंबर को सरसों का भाव 145 रूपए प्रति लीटर है। कल 31 अक्टूबर को सरतों के तेल के दाम 210 रूपए तक पहुंच गए थे। उसके मुकाबले अब दामों में काफी गिरावट देखी जा सकती है। आपको ये भी बता दें की अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल काफी कम दामों में बिक रहा है।

WhatsApp Group Join Now

कीमत अधिक बढ़ने से घट गई थी सरसों तेल की डिमांड

जानकारों की मानें तो उत्तर भारत में सरसों तेल की खपत ज्‍यादा होती है.तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल महाराष्ट्र और गुजरात में सूरजमुखी, सोयाबीन, बिनौला, मूंगफली जैसे अन्य तेलों की अधिक खपत है.भावों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने से भी सरसों तेल की मांग कम हुई है. कमोडिटीऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, यूपी में 30सितंबर को सरसों तेल का भाव 156 रुपये प्रति लीटर है. जबकि अगस्त में सरसों तेल का दाम 171 रुपये लीटर था। यानि एक महीने में सरसों तेल के रेट में काफी गिरावट आई है.

Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)

शहर भाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद 146 रूपए
लखनऊ 154 रूपए
आगरा 143 रूपए
मेरठ 145 रूपए
अलाहाबाद 144 रूपए
अलीगढ़ 144 रूपए
कानपुर 200 रूपए
गौतम बुध नगर 160 रूपए
हाथरस 143 रूपए
रायबरेली 156 रूपए

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story