Tomato Price Rise: बरसात के साथ टमाटर हुआ और लाल, जानें देशभर में कितने बढ़ गए हैं दाम

 
Tomato Price Rise: बरसात के साथ टमाटर हुआ और लाल, जानें देशभर में कितने बढ़ गए हैं दाम

Tomato Price : देश में टमाटर के कीमतों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस कराण आम आदमी के लिए घरों में सब्जी बनाने के लिए उपयोग होने वाला टमाटर खरीदना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। कई शहरों में टमाटर की कीमत 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिसके कारण लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है।

बता दें कि देशभर में खासकर दिल्ली एनसीआर में इन दिनों प्रतिदिन बारिश हो रही है। इससे आसपास की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ देश की बड़ी टमाटर मंडियों जैसे बेंगलुरु और नासिक से टमाटर दिल्ली नहीं आ पाया है, जिसके कारण दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ देश में टमाटर की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now

देशभर में ये है टमाटर के दाम

देश के लगभग सभी शहरों में टमाटर की कीमतों में इजाफा हो गया है। टमाटर दिल्ली में 100 से 140 रुपये किलो, जबकि दिल्ली से सटे नोएडा में 160 रुपये प्रतिकिलो तक, गाजियाबाद में 150 रुपये प्रतिकिलो तक और कानपुर में 100 रुपये प्रतिकिलो तक मिल रहे हैं। भोपाल में टमाटर 100 रुपए किलो बिक रहा है।

दिल्ली में कुछ दिनों पहले तक उन्होंने बाजार से 40 से 50 रुपये किलो तक टमाटर खरीदे थे, लेकिन अब टमाटर की कीमत 140 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है।नोएडा के रहने वाले अतुल ने बताया कि पास की मंडी में टमाटर 160 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है, जबकि कुछ दिनों पहले ये 50 रुपये प्रतिकिलो तक मिल रहे थे।

तमिलनाडू सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इस बीच तमिलनाडु में सरकार ने टमाटर के बढ़ते दामों पर लगाम लगाना शुरू भी कर दिया है। यहां फार्म फ्रेश आउटलेट्स (एफएफओ) पर टमाटर बेचे जाएंगे। एफएफओ में टमाटर 68 रुपये प्रति किलो बिकेगा। एफएफओ में 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। तमिलनाडु सहकारिता, खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री पेरियाकरुप्पन ने बताया कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए, टमाटर की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। 

बारिश ज्यादा हुई तो ऊंची बनी रह सकती है कीमत

व्यापारियों का कहना है कि आगे भी कीमतें ऊंची रहेंगी, ऐसी संभावना नहीं है। जब नई फसल आएगी तो कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। लेकिन अगर हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में बारिश ज्यादा रही तो फसलों पर असर पड़ सकता और कीमतें ऊंची रह सकती हैं। खबरों के मुताबिक, पिछले साल टमाटर की बुआई कम हुई थी हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, फसल सत्र 2022-23 में टमाटर का उत्पादन 2.062 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि इसके एक साल पहले यह 2.069 करोड़ टन रहा था।

ये भी पढ़ें: Indian Railways- टिकट लेते वक्त ध्यान रखें ये बातें वरना हो सकता है आपका नुकसान, जानें क्या है भारतीय रेलवे के ट्रैवल रूल्स

Tags

Share this story