{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Organic Farming:'खजूर' की खेती कर यहां के किसान कर रहे बंपर कमाई, जानें क्या है तरीका

 

Organic Farming: भारत में खेती को सर्वोपरि रखा जाता है। खेती के जरिए ही हमें अनाज, फल और सब्जी मिलती है। भारत सरकार भी कृषि उत्पादन के लिए सब्सिडी देती है। साथ ही अलग-अलग राज्य सरकारें भी कोई ना कोई योजनाएं जरूर चलाती है। किसान अगर सही ढंग से खेती करें तो पैसा अच्छा कमा सकते हैं। सभी चाहते हैं कि वे जो काम करें उसमें अच्छा मुनाफा हो लेकिन ऐसा हर किसी के साथ तो नहीं होता। मगर राजस्थान के किसान के हाथ खेती में एक ऐसी चीज लगी है जिसके बिजनेस से अच्छी कमाई कर रहे हैं। Organic Farming को मद्देनजर रखते हुए ही किसान इस चीज की खेती कर लाखों की कमाई कर रहे हैं।

Organic Farming से कैसे करें कमाई?

राजस्थान के कई किसान खजूर की ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं। ऑर्गेनिक खेती में किसी तरह की रासायनिक खाद का उपयोग नहीं होता है। इसमें गोबर और केंचुआ खाद ही प्रयोग किया जाता है। ऑर्गेनिक खेती के लिए भी सरकार बढ़ावा देती है। इस तरह की खेती में नेचुरल तरीके की खाद का उपयोग होता है और इसमें रासायनिक खाद का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया जाता है। रासायनिक खाद मिट्टी और फसल दोनों को हानि पहुंचाती है। जैविक खेती यानी ऑर्गेनिक खेती से खेती भी सुरक्षित होती है शरीर को भी स्वस्थ रखती है। राजस्थान के रहने वाले किसान केहराराम चौधरी खजूर की खेती करते हैं और इससे उनकी हर महीने की इनकम काफी अच्छी होती है। इसकी फसल को बनाने में कम लागत लगती है लेकिन मुनाफा बढ़िया रहता है।

source: pexels

अगर आपके पास करीब 7 हेक्टेयर भूमि है तो आप इजरायली तकनीक से खजूर की ऑर्गेनिक खेती करिए और खूब कमाइए। इसके अलावा आप अनार की खेती करके भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। अनार की खेती शुरू करने वालों को एक साल में अच्छी इनकम होने लगती है। खजूर और अनार का उपयोग देशभर में खूब किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Indian Railways: वेटिंग लिस्ट वालों को ट्रेन में मिलेगी कन्फर्म सीट, जानें रेलवे ने क्या किया बदलाव