PAN card Aadhaar Link: पैन को आधार से लिंक करने से पहले जान लें अपना स्टेट्स, इन स्टेप्स से करें चेक
PAN card Aadhaar Link: हमसे लगभग सभी के पास पैन कार्ड है और ये खबर आपके बड़े काम की है। पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की समय सीमा कई बार आगे बढ़ चुकी है. लेकिन इस बार आयकर विभाग सीमा को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। आयकर विभाग के अनुसार यदि आप 30 जून, 2023 तक अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड एक्सपायर हो जाएगा.
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा 30 जून के बाद आधार को पैन से जोड़ने पर 1000 रुपये का विलंब दंड निर्धारित किया गया है। विलंब शुल्क का भुगतान किए बिना, किसी को भी अपने पैन को अपने आधार से जोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पैन और आधार को 30 जून 2023 तक लिंक किया जा सकता है।
ऐसे चेक करें स्टेट्स
कई लोग ऐसे हैं जिन्हें ये मालूम ही नहीं है कि उनका पैन कार्ड आधार से लिंक (Link Aadhaar With PAN) हुआ है या नही। अगर आपको भी इस बात की जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसा प्रोसेस बताएंगे जिससे आप मात्र कुछ सेकेंड में यह पता कर पाएंगे कि आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक है या नहीं। चलिए जानते हैं कि पैन-आधार लिंक स्टेटस चेक करने का प्रोसेस क्या है…
- सबसे पहले आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometax.gov.in पर विजिट करना होगा.
- यहां आपको Quick सेक्शन में जाना है, जहां आपको लिंक आधार का स्टेट्स दिखेगा.
- आपको लिंक आधार स्टेट्स पर क्लिक करना है.
- आपके क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा.
- यहां आप पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज कर दें.
- इसके बाद View Link Aadhaar Status पर क्लिक करें.
- अगर आपका आधार-पैन पहले से ही लिंक है तो वह आधार स्टेट्स पर क्लिक करने के बाद लिखा दिखाई दे देगा.
आधार को PAN card से लिंक कैसे करें?
- आयकर की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करें
- क्विक लिंक सेक्शन में जाएं और लिंक आधार पर क्लिक करें
- एक नई विंडो दिखाई देगी, अपना आधार विवरण, पैन और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ‘I validate my Aadhar details’ के विकल्प का चयन करें
- आपको अपने पंजीकृत नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इसे भरें और ‘Validate’ पर क्लिक करें।
- जुर्माना भरने के बाद आपका पैन आपके आधार से लिंक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?