Petrol-Diesel Price: अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आएगी बड़ी गिरावट, आम जनता को मिलेगी राहत
Petrol-Diesel Price: देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान भी हो रहे है लेकिन इस समय हम आपके लिए राहत भरी खबर लेकर आये है जी हा. अब आपको इस बढ़ती मेह्गाई से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि लोगों को जल्द ही सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलने वाला है। जिसके बाद आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने महंगाई पर काबू पाने के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. जिसके बाद लोग खुशी से झूम रहे हैं. इसी तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी काबू पाने के तरीके ढूंढे जा रहे हैं।
इन शहरों में तेल की कीमतें
शहरों के हिसाब से पेट्रोल की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये है. इसके बाद मुंबई में पेट्रोल का रेट 106.31 रुपये और डीजल का रेट 97.28 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये है. चेन्नई शहर में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये है।
इन शहरों में नहीं हुआ कोई बदलाव
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से चेन्नई तक देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की सरकारी कंपनी रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती है. ढेर सारे खर्चे जोड़ने के बाद कीमतें दोगुनी हो जाती हैं. जैसे उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य।