Petrol Diesel Price Update: पंजाब सरकार ने की वैट में बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol Diesel Price Update: हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आने के संकेत दिए हैं. हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई हो रही है. जिसके बाद तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम स्थिर बने रहें तो पेट्रोल-डीजल की कीमत देश में कम हो सकती है.
लेकिन इस बीच पंजाब सरकार ने वैट में बढ़ोतरी कर दी है कैबिनेट की बैठक में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर VAT में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई, जिसके बाद पंजाब में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है.प्रदेश में अब पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम बढ़कर 88.95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं.
आज क्या पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Update)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आज हल्की तेजी दिख रही है. WTI क्रूड 0.09 डॉलर बढ़कर 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.17 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 72.01 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा गया है. बता दें कि देश में कई जगह आज ईंधन के दाम में तेजी तो कई जगह नरमी भी देखी गई है. वहीं अगर चार महानगरों की बात करें तो वहां दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं.
वहीं आज महाराष्ट्र में पेट्रोल 66 पैसे और डीजल 64 पैसे महंगा होकर बिक रहा है. हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की तेजी है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 29 और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है. वहीं, जम्मू-कश्मीर व उत्तर प्रदेश में भी ईंधन की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा अधिकांश राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
SMS से चेक करें ताजा रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस