Petrol Diesel Price Update: तेल कंपनियों ने जारी की नई कीमतें, देश के इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

 
Petrol Diesel Price Update: तेल कंपनियों ने जारी की नई कीमतें, देश के इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आज जोरदार गिरावट देखी जा रही है और ये 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुका है. WTI क्रूड 0.40 फीसदी गिरकर 69.14 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 74.02 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा गया है. बता दें कि देश में कई जगह आज ईंधन के दाम में तेजी तो कई जगह नरमी भी देखी गई है. वहीं अगर चार महानगरों की बात करें तो वहां दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज गौतम बुद्धनगर (नोएडा व ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल के दाम 23 पैसे की बढ़त के साथ 97 रुपये प्रति लीटर पर हैं. यहां डीजल 12 पैसे महंगा होकर 89.94 रुपये प्रति लीटर के रेट पर है. गाजियाबाद में पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 96.34 रुपये प्रति लीटर के रेट पर है. वहीं डीजल 23 पैसे सस्ता होकर 89.52 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है. 

WhatsApp Group Join Now

वहीं आगरा में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 96.20 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है. यहां डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.44 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिलेगा. मेरठ में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 96.46 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. यहां डीजल 15 पैसे महंगा होकर 89.49 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 96.36 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है और डीजल बिना किसी बदलाव के 89.76 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है.

सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Update)

हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आने के संकेत दिए हैं. हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई हो रही है. जिसके बाद तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम स्थिर बने रहें तो पेट्रोल-डीजल की कीमत देश में कम हो सकती है.

लेकिन इस बीच पंजाब सरकार ने वैट में बढ़ोतरी कर दी है कैब‍िनेट की बैठक में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर VAT में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई, जिसके बाद पंजाब में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है.प्रदेश में अब पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम बढ़कर 88.95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं.

SMS से चेक करें ताजा रेट

अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.

वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस

Tags

Share this story