Petrol Diesel Price Update: देश के इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज की ताजा कीमतें

 
Petrol Diesel Price Update: देश के इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज की ताजा कीमतें

Petrol Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आज जोरदार गिरावट देखी जा रही है और ये 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.21 फीसदी गिरकर 70.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.07 फीसदी घटकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा गया है. बता दें कि देश में कई जगह आज ईंधन के दाम में तेजी तो कई जगह नरमी भी देखी गई है. वहीं अगर चार महानगरों की बात करें तो वहां दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं.

यहां बदले रेट (Petrol Diesel Price Update)

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 1 पैसा बढ़ा है और इसकी कीमत 96.77 रुपये प्रति लीटर है. यहां डीजल 1 पैसा बढ़कर 89.94 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में डीजल 13 पैसा बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 14 पैसा बढ़कर 96.58 रुपये प्रति लीटर है. प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 47 पैसे घटकर 97.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 46 पैसे कम होकर  90.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

WhatsApp Group Join Now

गुरुग्राम में ​डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 89.80 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 96.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत 17 पैसे सस्ता होकर 108.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 93.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमत 38 पैसे चढ़कर 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे बढ़कर 94.86 रुपये प्रति लीटर है. 

SMS से चेक करें ताजा रेट

अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.

वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस

Tags

Share this story