Petrol Diesel Price Update: महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान तक जारी हुई नई कीमतें, चेक करें अपने शहर के ताजा दाम
Petrol Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आज हल्की गिरावट है. WTI क्रूड 0.59 डॉलर गिरकर 71.19 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 75.98 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.07 फीसदी घटकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल पर है.
वहीं आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा गया है. बता दें कि देश में कई जगह आज ईंधन के दाम में तेजी तो कई जगह नरमी भी देखी गई है. वहीं अगर चार महानगरों की बात करें तो वहां दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं.
इन शहरों में बदल गए रेट (Petrol Diesel Price Update)
महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत 62 पैसे गिरकर 105.96 प्रति लीटर पहुंच गई है. वहीं, डीजल 60 पैसे सस्ता होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता बिक रहा है.
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पेट्रोल-डीजल कुछ सस्ता हुआ है. इसके उलट राजस्थान में पेट्रोल 40 पैसे महंगा होकर 108.88 रुपये और डीजल 36 पैसे महंगा होकर बिक रहा है.
SMS से चेक करें ताजा रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस