Petrol Diesel Price Update: राजस्थान से लेकर एमपी तक बदले दाम, चेक करें अपने शहर की ताजा कीमतें

 
Petrol Diesel Price Update: राजस्थान से लेकर एमपी तक बदले दाम, चेक करें अपने शहर की ताजा कीमतें

Petrol Diesel Price Update: शुक्रवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमत में उठापटक दर्ज की जा रही है. जहां ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत बढ़ी है वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.08 फीसदी गिरावट के बाद 75.89 डॉलर पर कारोबार कर रहा है.

इस बीच आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा गया है. बता दें कि देश में कई जगह आज ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई तो कई जगह नरमी भी आई. वहीं अगर चार महानगरों की बात करें तो चार महानगरों में से चेन्नई में फ्यूल की कीमत में बढ़त दर्ज की गई है. यहां पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 102.74 रुपये और 94.33 रुपये लीटर बिक रहा है. इसके अलावा बाकी महानगरों में दाम स्थिर बने हुए हैं.

WhatsApp Group Join Now

यहां बदले दाम (Petrol Diesel Price Update)

  • गाजियाबाद- पेट्रोल 21 पैसे महंगा होकर 96.44 रुपये, डीजल 20 पैसे महंगा होकर 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है.
  • नोएडा- पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये, डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है.
  • जयपुर- पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 108.16 रुपये, डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 93.43 रुपये लीटर बिक रहा है.
  • ग्वालियर- पेट्रोल 64 पैसे महंगा होकर 109.22 रुपये, डीजल 58 पैसे महंगा होकर 94.42 रुपये लीटर बिक रहा है.

यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.  

यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

राजस्‍थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) बिक रहा है. गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है.

SMS से चेक करें ताजा रेट (Petrol Diesel Price Update)

अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।

ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव

Tags

Share this story