Petrol Diesel Price Update: कच्चे तेल की कीमत बढ़ी, जानें दिल्ली से लेकर कोलकाता में क्या है पेट्रोल डीजल के भाव

 
Petrol Diesel Price Update: कच्चे तेल की कीमत बढ़ी, जानें दिल्ली से लेकर कोलकाता में क्या है पेट्रोल डीजल के भाव

Petrol Diesel Price Update: कच्चे तेल का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.41 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) 70.64 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जो बीते दिनों 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था।दिल्ली में 2 जुलाई को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।वहीं, चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इन शहरों में बदल गए रेट (Petrol Diesel Price Update)

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 26 पैसे चढ़ा और 90.08 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 24 पैसे चढ़कर 107.48 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 22 पैसे महंगा होकर 94.26 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 7 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.97 रुपये लीटर रहा, जबकि डीजल 7 पैसे टूटकर 89.84 रुपये लीटर बिक रहा है।

WhatsApp Group Join Now

SMS से चेक करें ताजा रेट

अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.

वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस

Tags

Share this story