Petrol Diesel Price Update: 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल, जानें पेट्रोल डीजल के आज के रेट

 
Petrol Diesel Price Update: 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा कच्चा तेल, जानें पेट्रोल डीजल के आज के रेट

Petrol Diesel Price Update: कच्चे तेल की कीमत में 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। कच्चे के दाम में बढ़त देखने को मिली और इस कारण बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 0.21 डॉलर या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 79.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्लूटीआई क्रूड का दाम 0.20 डॉलर या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 75.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच तेल वितरण कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं।

पेट्रोल डीजल के आज के रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 2 जुलाई को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।वहीं, चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

WhatsApp Group Join Now

इन शहरों में बदल गए रेट (Petrol Diesel Price Update)

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 26 पैसे चढ़ा और 90.08 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 24 पैसे चढ़कर 107.48 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 22 पैसे महंगा होकर 94.26 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 7 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.97 रुपये लीटर रहा, जबकि डीजल 7 पैसे टूटकर 89.84 रुपये लीटर बिक रहा है।

SMS से चेक करें ताजा रेट

अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.

वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं

ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस

Tags

Share this story