Petrol Diesel Price Update: बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक बदले ईंधन के दाम, चेक करें अपने शहर की ताजा कीमतें

 
Petrol Diesel Price Update: बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक बदले ईंधन के दाम, चेक करें अपने शहर की ताजा कीमतें

Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में लगातार उठापटक जारी है जिसके चलते कच्चे तेल के दाम में आज कमजोरी दर्ज की गई है. WTI क्रूड का भाव गिरकर 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 75.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.  वहीं आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा गया है.

बता दें कि देश में कई जगह आज पेट्रोल - डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं कई जगह गिरावट भी देखी गई है. वहीं दिल्ली समेत चारों महानगरों में दाम स्थिर वहां कोई बदलाव नही हुआ ह हैं.

इन शहरों में बदल गए रेट (Petrol Diesel Price Update)

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 95.07 रुपये और डीजल 78 पैसे गिरकर 84.38 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत 55 पैसे गिरकर 106.62 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. वहीं, डीजल 53 पैसे लुढ़ककर 93.13 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 और डीजल 49 पैसे सस्ता हुआ है.

WhatsApp Group Join Now

बिहार में पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की गिरावट है. इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 46 और डीजल 43 पैसे महंगा हुआ है. गुजरात, राजस्थान और पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट में हल्का उछाल है.

SMS से चेक करें ताजा रेट

अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.

वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस

Tags

Share this story