Petrol Diesel Price Update: इन राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में हुआ बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले देख लें लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तल की कीमतों में बदलाव दखने को मिला है। WTI क्रूड 0.24 डॉलर गिरकर 70.40 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 75.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक साल से देशभर में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। देशभर में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। ज्यादातर शहरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन पंजाब में तैल की कीमतों हलकी बढ़त देखने को मिली है।
इन राज्यों में कीमतों में हुआ बदलाव
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 56 पैसे और डीजल 50 पैसे महंगा और छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल के दाम में 50 और डीजल का 49 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा तेलंगाना में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़े हैं। दूसरी ओर राजस्थान में पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता हुआ।
इन शहरों में बदल गए रेट (Petrol Diesel Price Update)
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये लीटर बिक रहा है।डीजल भी 26 पैसे चढ़ा और 90.08 रुपये लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 24 पैसे चढ़कर 107.48 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 22 पैसे महंगा होकर 94.26 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 7 पैसे सस्ता हुआ और 96.97 रुपये लीटर रहा, जबकि डीजल 7 पैसे टूटकर 89.84 रुपये लीटर बिक रहा है।
SMS से चेक करें ताजा रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में हैं सोने की चेन के ये डिजाइंस, खूबसूरत इतने की सब करेंगे नोटिस