Petrol Diesel Price Update: कच्चे तेल की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट
Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में फिर उछाल आया और ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
इन शहरों में बदल गए रेट
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में सोमवार को पेट्रोल 27 पैसे सस्ता हुआ और 96.65 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 26 पैसे गिरकर 89.82 रुपये लीटर रहा. गाजियाबाद में भी पेट्रोल 32 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 30 पैसे महंगा होकर 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये के भाव बिक रहा, तो डीजल 82 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है.
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.
ये हैं Petrol Diesel Price Update
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.73 | 94.33 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.66 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.48 | 93.72 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.24 | 94.04 |
सुबह 6 बजे अपडेट होते है पैट्रोल-डीजल के दाम
हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
घर बैठे चेंक करें Petrol Diesel Price Update
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
इसे भी पढ़ें: Mutual Fund Scheme: 10 हजार का मंथली निवेश करें और 3 साल में पाएं 11 लाख रुपये! जानें क्या है योजना