Petrol Diesel Price Update: यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल, जानें क्या है आज के ताजा रेट्स?
Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में पिछले 24 घंटे के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया है और रेट 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बने हुए हैं. लेकिन देश में पेट्रोल डीजल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज 22 दिसंबर 2022 की करें तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है.
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.
ज़रूर पढ़े : व्यपार और प्यार में कैसा है आपका वास्तु, डेली अपडेट्स !
ये हैं Petrol Diesel Price Update
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.73 | 94.33 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.47 | 89.76 |
6. | Hyderabad | 109.66 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.67 | 93.48 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.24 | 94.04 |
सुबह 6 बजे अपडेट होते है पैट्रोल-डीजल के दाम
हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
घर बैठे चेंक करें Petrol Diesel Price Update
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
ये भी पढ़ें: Gold Price Update: शादी के सीजन में सोने के चढ़े भाव, चांदी की चमक पड़ी फीकी! जानें क्या है आज का भाव
मिस न करें : ज़िन्दगी जीने और स्वस्थ रहने के सटीक उपाय
Don't Miss : यहाँ है क्रिकेट का अड्डा, पाएं खेल सम्बन्धी लेटेस्ट अपडेट