Petrol Diesel Price Update: पाकिस्तान में भारत से दुगना महंगा है पेट्रोल और डीजल, जानिए भारत में तेल का रेट

Petrol Diesel Price Update: तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर देती हैं, जिससे यह पता चल जाता है कि ग्राहकों की जेब पर कितना असर पड़ने वाला है. बता दें कि आज यानि रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल का रेट 209.86 रुपये और डीजल की कीमत 204.15 रुपये है.
Petrol Rate in Delhi
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत (Diesel Rate in Delhi) 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
Petrol Rate in Mumbai
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel Rate in Mumbai) 97.28 रुपये प्रति लीटर है. यहां यह उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैट के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं.
ये हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 111.35 | 97.28 |
3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.56 | 89.75 |
6. | Hyderabad | 109.66 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.98 | 92.73 |
10. | Patna | 107.24 | 94.04 |
घर बैठे चेंक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड्स रिटर्न वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा.
ये भी पढ़ें: सुनहरा मौका! लगाएं मात्र 10 हजार रूपये और पाए 65 लाख रूपये की मोटी रकम,जानिए कैसे?