Petrol- Diesel Rates: पेट्रोल और डीजल के एक बार फिर से गिरे दाम, नोएडा से लेकर पटना तक सस्ता हुआ तेल
Petrol- Diesel Rates: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन तेल कंपनियों की ओर से जारी किए जाते हैं, और आज सुबह 6:00 बजे जारी किए गए। पेट्रोल और डीजल के नए रेट के मुताबिक कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो गई है, हालांकि अभी भी पेट्रोल और डीजल के रेट नई दिल्ली समेत कुछ जगह पर फिर रखे गए हैं।
सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल
आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 27 पैसे कम होकर 96.65 और डीजल ₹26 घटकर 89.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इतना ही नहीं नोएडा के साथ-साथ लखनऊ में भी पेट्रोल सस्ता हुआ है, आपको बता दें कि लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 11 पैसे घटकर 96.47 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि प्रयागराज में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 38 पैसे कम होकर 96.66 रुपए और डीजल 89.86 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं अगर गोरखपुर की बात करें तो यहां भी पेट्रोल सस्ता नहीं बल्कि पेट्रोल के दाम बड़े है और यहां पेट्रोल के दाम 7 पैसे से बढ़कर 96.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.99 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 108.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.69 रुपये प्रति लीटर सस्ता बिक रहा है। पटना में एक लीटर पेट्रोल 17 पैसे काम हुआ है।
दिल्ली में तेल के रेट
अगर वही हम देश की राजधानी दिल्ली की बात करें, तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल की कीमत 89.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहे हैं, वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 सुबह प्रति लीटर और अगर डीजल की बात करें। तो डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, इसके साथ ही कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 102.65 रुपये और डीजल की कीमत 94.25 रुपये प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की स्थिति
वही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में काफी ज्यादा गिरावट देखी जा रही है. आपको बता दे की डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 81 डॉलर प्रति बैरल पर है, जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 85.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.