Petrol Diesel Price Update: कहीं घटे तो कहीं बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें आज का ताजा भाव
Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली बढ़त देखी गई है. ब्रेंट क्रूड का मामूली बढ़कर 84.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी ग्लोबल मार्केट में बढ़त के साथ 80.92 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में काफी बदलाव दिख रहा है. आज यूपी से लेकर बिहार तक के कई शहरों में तेल के दाम घट गए हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
यहां बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में आज सुबह पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये लीटर हो गया है. यहां डीजल आज 18 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 38 पैसे महंगा हुआ और 107.62 रुपये लीटर पहुंच गया. यहां डीजल 35 पैसे चढ़कर 94.39 रुपये लीटर बिक रहा है.
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
| S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
| 1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
| 2. | Mumbai | 106.31 | 94.27 |
| 3. | Chennai | 102.63 | 94.24 |
| 4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
| 5. | Lucknow | 96.62 | 89.81 |
| 6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
| 7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
| 8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
| 9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
| 10. | Patna | 107.62 | 94.39 |
बढ़ सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतें
क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है।
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव