Petrol Diesel Price Update: कच्चे तेल के भाव में उछाल! जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर क्या पड़ा असर?
Petrol Diesel Price Update: ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली उछाल देखा गया है. बता दें कि WTI क्रूड 0.50 डॉलर बढ़कर 77.87 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.56 डॉलर की तेजी के साथ 81.66 पर पर बिक रहा है.इस बीच शनिवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में काफी बदलाव दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं तो कुछ में नरमी भी आई है.हालांकि, चेन्नई को छोड़कर देश के बाकी महानगरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. बता दें कि चेन्नई में आज 10 पैसे की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
यहां बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गुजरात में पेट्रोल और डीजल 27 पैसे बढ़कर क्रमश: 96.49 और 92.23 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहे हैं. इसी तरह हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 28 पैसे की वृद्धि की गई है. यहां पेट्रोल 97.52 और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.
वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में करीब 89 पैसे की गिरावट है. हालांकि, अब भी यहां पेट्रोल 105.96 रुपये प्रति लीटर है. पंजाब में भी पेट्रोल 29 पैसे सस्ता हुआ है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में 25 पैसे की गिरावट है.
ये हैं Petrol Diesel Price Update:
S.No. | City | Petrol price per Litre (In Rs.) | Diesel Price per Litre (In Rs.) |
1. | Delhi | 96.72 | 89.62 |
2. | Mumbai | 105.96 | 94.27 |
3. | Chennai | 102.73 | 94.33 |
4. | Kolkata | 106.03 | 92.76 |
5. | Lucknow | 96.62 | 89.81 |
6. | Hyderabad | 109.99 | 97.82 |
7. | Bengaluru | 101.94 | 87.89 |
8. | Jaipur | 108.08 | 93.36 |
9. | Ahmedabad | 96.57 | 92.32 |
10. | Patna | 107.62 | 94.39 |
बढ़ सकती है पेट्रोल- डीजल की कीमतें
क्रूड उत्पादन करने वाले ओपेक प्लस देशों ने दिसंबर 2023 तक इसका उत्पादन हर रोज 16.57 लाख बैरल घटाने का फैसला किया है, जिससे भारत सहित दुनियाभर में महंगाई और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस कदम से दुनियाभर के साथ भारत में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ सकती है।
घर बैठे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट
अगर आप घर बैठे पेट्रोल औऱ डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको iocl की वेसाइट और मोबाइल नंबर पर एक SMS के करना होगा जिसमें आपको अपने शहरे के रेट पता चल जाएंगे। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज सैंड करना होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Update- सोना पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर,चांदी भी टूटी,यहां चेक करें ताजा भाव