PIB Fact Check: 30 हजार से ज्यादा बैलेंस होने पर बंद हो जाएगा आपका खाता, सामने आई वायरल हो रहे इस मैसेज की सच्चाई
PIB Fact Check: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको ऐसे मैसेज आते रहते होंगे. जो लोगों को तरह-तरह के दावे करते है, पर इनमें कोई भी सच्चाई नहीं होती है. ये मैसेज आपको अफ़वाह वाली जानकारियों को हवा देते हैं और कई बार लोग इनके चंगुल में आकर अपनी निजी और वित्तीय जानकारी भी साझा करने लगते हैं. जिसके बाद उसके साथ ठगी हो जाती है.
पीआईबी (PIB) हमेशा से आपको अफ़वाहों के बाज़ार की सच्चाई बताता आया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर आपके अकाउंट में 30 हजार रुपये से ज्यादा जमा है तो अकाउंट बंद कर दिया जाएगा. मैसेज में कहा गया है ये एलान भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर की ओर से किया गया है. इसे लेकर आरबीआई की ओर से सच्चाई बताई गई है.
पीआईबी ट्वीट कर बताई सच्चाई (PIB Fact Check)
पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से जानकारी दी गई है कि अगर अकाउंट में 30 हजार रुपये से ज्यादा जमा है तो आपका अकाउंट बंद नहीं होगा. गर्वनर ( RBI Governor) की ओर से कोई एलान नहीं किया गया है, जिसमें 30 हजार रुपये से ज्यादा जमा होने पर अकाउंट बंद करने की बात हो. यह दावा पूरी तरीके से फर्जी है.
बता दें कि रिजर्व बैंक लोगों को अक्सर फर्जी मैसेज से बचने की सलाह देता है. साथ ही किसी तरह की पर्सनल जानकारी भी दूसरों के साथ शेयर नहीं करने की सलाह देता है, क्योंकि आप इससे बड़ी समस्या में फंस सकते हैं. साथ ही रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) किसी और के साथ फेक मैसेज शेयर नहीं करने को भी कहता है.
किसी भी मैसेज का करा सकते हैं फैक्ट चेक
अगर आपके भी मन में किसी मैसेज को लेकर संदेश है कि ये वायरल मैसेज फेक हो सकता है तो आप भी इस मैसेज का फैक्ट चेक करा सकते हैं. अगर आप वायरल मैसेज का सच जांचना चाहते हैं तो 918799711259 नंबर पर मैसेज या socialmedia@pib.gov.in पर मेल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Tax Saving- टैक्स में जा रहें है आपके लाखों रूपये, जानिए कैसे मिलेगी छूट और कितना होगा फायदा?