PM Awas Yojana: अपने घर का सपना हो रहा पूरा, जानिए प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन की प्रक्रिया
PM Awas Yojana 2023 : जीवन में रोटी,कपड़ा और मकान की आवाश्यकता हर किसी के जीवन में होती है। देश में कई ऐसे लोग है, जो आज के समय में भी कच्चे मकानों या झग्गी -झोपड़ियों में निवास करने में विवश हैं। आवास की इसी जरूरत को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐसे सभी लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 जून 2015 को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ की शुरुआत की गयी थी।आज ये योजना आवासहीनों के लिए वरदान साबित हो रही है। चलिए जानते हैं इस योजना के बारें में।
पीएमएवाई 2023 क्या है ?
PM आवास योजना सरकार द्वारा देश के गरीब नागरिकों के लिए शुरू की गयी एक कल्याणकारी योजना है। इसके माध्यम से कच्चे मकान में रहने वाले गरीब नागरिकों को साल 2024 तक पक्के मकान की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। 2024 तक पीएमएवाई के तहत 2.95 करोड़ पक्के घरों का लक्ष्य रखा गया है। पीएमएवाई (शहरी ) योजना के तहत अब तक 118.9 लाख मकान स्वीकृत किये जा चुके हैं। अब तक योजना के तहत 75.51 लाख मकान पुरे हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा 147916 करोड़ रुपए की सहायता जारी की गयी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने हेतु अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवास योजना का आवेदन राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में और शहर में रहने वाले दोनों क्षेत्र के गरीब लोग कर सकते है। हम आपको शहरी क्षेत्र हेतु योजना की आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।सबसे पहले आवास योजना शहरी की आधिकारिक वेबसाइट Pmaymis.gov.in पर विजिट करें।
यहां आपको आधार या वर्चुअल आईडी में से किसी का नंबर दर्ज करना है।
आधार में दिए गए नाम को दर्ज करें और कन्फॉर्मेशन के बाद check पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होगा यहाँ पूछी सभी जानकारी भरकर मांगे गए दस्तावेज अटैच करें।
अंत में कैप्चा कोड डालें और save बटन पर क्लिक करें।
जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।