PM Kisan Samman Nidhi Yojna: किसानों के लिए खुशखबरी! 27 जुलाई को PM Modi जारी करेंगे 14वीं किस्त
PM Kisan Samman Yojana : देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। पीएम किसान समेमान योजना की 14वीं किस्त किसानों के खातों में जल्द ही ट्रांसफर की जा सकती है। योजना के तहत किसानों के खातों में उनकी आर्थिक मदद करने के लिए सालाना 6,000 रुपये केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाते हैं। यह रकम किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत साल भर में तीन बराबर किस्तों में देश के करोड़ों किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। ये किस्तें अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती हैं।
इस महीने 27 जुलाई को आएगी किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 27 जुलाई को देश के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम गुरुवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे। वे पीएम किसान की 14वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार राजस्थान के सीकर से पीएम यह किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी सुबह 11 बजे एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में योजना की किस्त ट्रांसफर करेंगे। पीएम किसान की इस 14वीं किस्त से देश के 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को फायदा होगा। पीएम किसान योजना के इस कार्यक्रम में आप ऑनलाइन तरीके से भाग ले सकते हैं।।
किसानों को इंतजार, कब आएगी किस्त ?
पीएम किसान योजना के तहत कयास लगाए जा रहे हैं कि अब अगली किस्त किसानों के खाते में मई या जून महीने में भेजी जाएगी।
इस दिन करा लें ई-केवाईसी
राज्य सरकारें लाभार्थी किसानों से अनुरोध कर रही हैं कि वे जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी कर लें. बिहार सरकार के कृषि विभाग ने ट्वीट कर कहा है कि पीएम किसान के लिए ई-केवाईसी पूरी कर लें. विभाग ने कहा कि ई-केवाईसी सत्यापन 14वीं किस्त से पहले अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।
2 तरीकों से करें ई केवाईसी
2 तरीकों से पीएम किसान के लिए ई केवाईसी पूरी कर सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यह काम किया जा सकता है इसके अलावा किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी ई केवाईसी करवा सकते हैं। किसान स्वयं ओटीपी माध्यम से ई केवाईसी करते हैं तो आपको कोई पैसा नहीं देना होगा, जबकि कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई केवाईसी करवाता है तो उसे इसके लिए कुछ रुपये खर्च करने होंगे।
पीएम किसान योजना का पैसा रिफंड कैसे करें
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का अगर आपको गलती से पैसा मिला है या फिर आप इस योजना के पात्र नहीं फिर भी इस योजना का पैसा 2000रु क़िस्त अगर आपको मिली है तो आप ऑनलाइन इसे refound कर सकते है इसके लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नहीं सरकार द्वारा शरू किसानो के लिए pmkisan.gov.in पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन Refound कर सकते हैं। गलती या फर्जी तरह से किसान योजना का लाभ ले रहे किसान यहा दी गए तरीको से pm kisan yojana Refound कर सकते है pmkisan.gov.in पोर्टल के माध्यम से ही किसान Pm Kisan Nidhi योजना का पैसा वापस कर सकते हैं |
किसन योजना के पात्र किसान
- भारत के सभी किसान
- जिन किसानो के पास 5 हेक्टियर तक जमीन है
- किसान जो खेती करता है
- जमीन किसान के नाम से होनी चाहिय
- किसान ITR इनकम टेक्स के दायरे में नहीं आता हो
- किसान किसी उच्च सरकारी पद पर नहीं है
- डॉक्टर वकील आदि इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है