PM Kisan Samman Nidhi Yojana:योजना में मनमाने ढंग से जोड़ा गया नाम, इस जिले के 67 हजार से ज्यादा अपात्र किसानों से होगी वसूली

  
PM Kisan Samman Nidhi Yojana:योजना में मनमाने ढंग से जोड़ा गया नाम, इस जिले के 67 हजार से ज्यादा अपात्र किसानों से होगी वसूली

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के कल्याण के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्हीं में से सबसे बड़ी योजना है किसान सम्मान निधि योजना। जिसके माध्यम से किसानों को संबल दिया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम हर साल 10 हजार रुपए सम्मान निधि दे रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 14वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। मोदी सरकार जल्द ही करोड़ों किसानों के खातों में यह किस्त जारी कर सकती हैं। योजना में अब अपात्र किसानों की लिस्टिंग शुरु हो चुकी है। मध्यप्रदेश के जिलों में राजस्व अफसरों की लापरवाही से बड़ी संख्या में अपात्रों को सम्मान निधि दे दी गई। यहां के अकेले सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में 67 हजार से अधिक किसान अपात्र हो गए हैं। जबकि 20 हजार से ज्यादा पात्र किसान हैं।

ऐसे हुआ इसका खुलासा

इसका खुलासा स्थानीय विधायक रामलल्लू वैश्य द्वारा सरकार से मांगी गई जानकारी से हुआ है। वहीं जबलपुर जिले के सभी सातों विकासखंड में 6,966 किसानों को मनमाने तरीके से योजना में शामिल करने का खुलासा हुआ। दो साल पहले प्रदेश में ऐसे 70 हजार किसानों के नाम जोड़े गए थे जो दुनिया में हैं ही नहीं।

निधि लेने वालों में डॉक्टर, से व्यापारी और आयकरदाता

जिन्हें सम्मान निधि मिल रही है, उनमें से इंजीनियर, डॉक्टर, व्यापारी और आयकरदाता हैं। जबलपुर में तीन महीनों में 19 प्रतिशत राशि किसानों से वापस ली गई है। यहां 6 फरवरी तक 1.60 करोड़ की वसूली हुई है।

अपात्र किसानों से होगी वसूली

अब मध्यप्रदेश शासन ऐसे अपात्र किसानों से वसूली करेगा जिन्होंने इस योजना का गलत तरीके से फायदा उठाया है। वसूली की कार्रवाई के जिला स्तर पर निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Ration Card New List- क्या आपको मिलेगा राशन कार्ड का लाभ,ऐसे चैक करें लिस्ट में नाम

Share this story

Around The Web

अभी अभी