PM Kisan Samman Nidhi Yojna:PM MODI ने 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 17 हजार करोड़ रुपए

 
PM Kisan Samman Nidhi Yojna:PM MODI ने 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 17 हजार करोड़ रुपए

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 27 जुलाई 2023 को PM किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की। राजस्थान के सीकर से देशभर के साढ़े 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई।14वीं किश्त के रूप में 17 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए गए। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है।

किसानों में हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपए


इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें, साल में (कुल 6000 रुपए), दी जाती हैं। स्कीम के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। इस योजना की शुरुआत 2019 में किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए की गई थी।योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

2 तरीकों से करें ई केवाईसी


2 तरीकों से पीएम किसान के लिए ई केवाईसी पूरी कर सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से यह काम किया जा सकता है इसके अलावा किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी ई केवाईसी करवा सकते हैं। किसान स्‍वयं ओटीपी माध्‍यम से ई केवाईसी करते हैं तो आपको कोई पैसा नहीं देना होगा, जबकि कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई केवाईसी करवाता है तो उसे इसके लिए कुछ रुपये खर्च करने होंगे।

किसन योजना के पात्र किसान

  • भारत के सभी किसान
  • जिन किसानो के पास 5 हेक्टियर तक जमीन है
  • किसान जो खेती करता है
  • जमीन किसान के नाम से होनी चाहिय
  • किसान ITR इनकम टेक्स के दायरे में नहीं आता हो
  • किसान किसी उच्च सरकारी पद पर नहीं है
  • डॉक्टर वकील आदि इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की मिली धमकी, जानें फोन करने वाले शख्स ने क्या कहा?

Tags

Share this story