POMIS को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब कर सकेंगे पहले से ज्यादा निवेश
अगर आप भी डाकघर की योजनाओं में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सरकार ने 31 मार्च को एक सर्कुलर जारी कर जानकारी दी थी कि 1 अप्रेल से छाटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है। इसी के तहत डाकघर की स्कीम POMIS की ब्याज दरों में वृद्धि हुई है। इस योजना में अब 7.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा जो पहले 7.1 प्रतिशत थी. इसके साथ ही इसमे निवेश राशि की सीमा भी बढ़ाई है।
यह है पोस्ट ऑफिस की POMIS स्कीम
POMIS स्कीम में आप मात्र 1 हजार रुपये से खाता खोल सकते हैं। यदि आप चाहें तो जॉइन्ट अकाउंट भी खोल सकते हैं। बता दें कि 1 अप्रेल से सरकार ने इस स्कीम में निवेश करने की सीमा बढ़ा दी है। अब सिंगल खाते में 9 लाख रुपये का तथा जॉइन्ट खाते में 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है पहले ये सीम क्रमश 4.5 लाख और 9 लाख थी।
कैसे होता है ब्याज का भुगतान?
इस खाते में आपको ब्याज का भुगतान प्रति माह कर दिया जाता है। इस स्कीम में कोई भी भारतीय व्यक्ति निवेश करके इसका फायदा ले सकता है। POMIS स्कीम की मैच्योरिटी पांच साल में होती है।
वहीं यदि आप 1 वर्ष से 3 वर्ष के बीच पैसा निकलते हैं तो डिपॉजिट अमाउंट से 2 प्रतिशत काट कर आपका पैसा वापस कर दिया जाता है। यदि आप 3 वर्ष से 5 वर्ष डिपॉजिट अमाउंट का 1 प्रतिशत काट कर आपका पैसा वापस कर दिया जाता है।
कब करें POMIS में निवेश
आपको बता दें कि शादी के बाद आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। साथ ही आप इसमें तब निवेश कर सकते हैं जब आपकी उम्र करीब 45 से 50 साल हो। उसके बाद आपको जब चाहे 5,000 रुपये पेंशन मिलने लगेगी। वहीं अगर पति-पत्नी दोनों इस योजना में निवेश करते हैं तो पेंशन के रूप में मिलने वाली राशि में इजाफा होगा। अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो अपने नजदीकी डाकघर में जायें और योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही निवेश शुरू करें।
यह भी पढ़ें: Tax Saving- टैक्स में जा रहें है आपके लाखों रूपये, जानिए कैसे मिलेगी छूट और कितना होगा फायदा?