RBI मौद्रिक नीति समिति की बैठक, मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा EMI का बोझ?
Monetary Policy Committee: भारतीय रिजर्व बैंक की ब्याज दर तय करने वाली मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन तक चलने वाले बैठक 3 अप्रैल से शुरू हो गई है। ऐसा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में एमसीपी प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की और वृद्धि का फैसला कर सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि इसके साथ ही मई, 2022 से शुरू हुआ ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला थम जाएगा। बैठक में लिए फैसलों का ऐलान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास गुरुवार 6 अप्रैल, 2023 को बताएंगे।
वैश्विक कारकों पर होगा विचार
तीन दिन की बैठक (3-6 अप्रैल) के दौरान विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारकों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद वित्त वर्ष 2023-24 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की जाएगी। छह सदस्यों वाली समिति ने ब्याज दरों पर क्या फैसला किया है, इस बारें में गवर्नर प्रेस को बताएंगे।
बैठक से रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की उम्मीद
महंगाई को काबू में करने के लिए केंद्रीय बैंक मई 2022 से रेपो रेट में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर चुका है। इस बैठक में उम्मीद लगाई जा रही है कि केंद्रीय बैंक एक बार फिर से रेपो रेट में वृद्धि कर सकता है। हालांकि, ये वृ्द्धि 25 आधार अंक या फिर 0.25 प्रतिशत तक सीमित हो सकती है। इस संभावना के पीछे की वजह महंगाई दर का आरबीआई की तय अधिकतम सीमा 6 प्रतिशत से ऊपर होना है।
ह भी पढ़ें: Ration Card New List- क्या आपको मिलेगा राशन कार्ड का लाभ,ऐसे चैक करें लिस्ट में नाम