डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया, पहुंचा 88.27 पर

 
डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया, पहुंचा 88.27 पर

नई दिल्ली: टैरिफ वॉर और वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बीच भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 87.76 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन दिनभर की बिकवाली के बाद यह 88.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया 87.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

डॉलर और युआन के मुकाबले भारी दबाव

डॉलर इंडेक्स भी 0.1% चढ़कर 98 डॉलर पर पहुंचा। रुपया सिर्फ डॉलर ही नहीं, बल्कि चीनी युआन के मुकाबले भी अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। इस समय रुपया 12.33 युआन पर ट्रेड कर रहा है, जो इस महीने 1.6% की गिरावट दर्शाता है। 2025 की शुरुआत से अब तक रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग 3% कमजोर हो चुका है, जिससे यह एशिया की सबसे कमजोर करेंसी बन गया है।

WhatsApp Group Join Now

अमेरिकी टैरिफ और एफआईआई की बिकवाली का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से रुपये पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है।

आरबीआई की दखलअंदाजी

रुपये की गिरावट को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून में स्पॉट फॉरेक्स मार्केट में 3.66 अरब डॉलर की बिक्री की। जून में RBI ने 1.16 अरब डॉलर की खरीद और 4.83 अरब डॉलर की बिक्री की जानकारी दी।

कम अस्थिर मुद्रा

वित्त मंत्रालय की ‘मंथली इकोनॉमिक रिव्यू’ रिपोर्ट के अनुसार, मामूली गिरावट के बावजूद रुपया प्रमुख उभरते बाजारों में सबसे कम अस्थिर मुद्राओं में गिना जा रहा है। हालांकि, निवेशकों की धारणा और वैश्विक व्यापारिक तनाव निकट भविष्य में इसकी दिशा तय करेंगे।

Tags

Share this story