SBI ने होम लोन किया सस्ता! 15 जून से लागू होंगी नई ब्याज दरें

 
SBI ने होम लोन किया सस्ता! 15 जून से लागू होंगी नई ब्याज दरें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद, देश के प्रमुख बैंकों ने भी अपने लेंडिंग रेट घटाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपने होम लोन और फ्लोटिंग लोन रेट्स में बड़ी कटौती की घोषणा की है। नई दरें 15 जून 2025 से लागू होंगी।

होम लोन हुआ सस्ता, अब कितनी लगेगी ब्याज दर?

SBI ने बताया कि अब होम लोन पर ब्याज दर 7.50% से लेकर 8.45% के बीच होगी, जो उपभोक्ता के CIBIL स्कोर और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगी। वहीं, मैक्सगेन ओवरड्राफ्ट होम लोन पर ब्याज दरें 7.75% से 8.70% तक होंगी।

टॉप अप होम लोन के लिए अब ब्याज दर 8% से 10.50% के बीच तय की गई है।

WhatsApp Group Join Now

BLR में बड़ा बदलाव

SBI ने अपने External Benchmark Lending Rate (EBLR) को घटाकर 8.65% से 8.15% कर दिया है। यह दर सीधे रेपो रेट से जुड़ी होती है और इसी के आधार पर होम लोन, MSME लोन आदि की दरें तय होती हैं।

MCLR दरें जस की तस

SBI ने 14 जून 2025 तक MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है:

  • ओवरनाइट और 1 महीने की MCLR: 8.20%

  • 3 महीने: 8.55%

  • 6 महीने: 8.90%

  • 1 साल: 9.00%

  • 2 साल: 9.05%

  • 3 साल: 9.10%

Tags

Share this story