SEBI का आदेश! ग्राहकों के पैसे पर ब्रोकर्स नहीं दे सकेंगे बैंक गारंटी, जोखिम से बचेगा आपका का पैसा
SEBI : देश में ब्रोकर्स का बिजनेस काफी फैला हुआ है। ब्रोकर्स अलग-अलग तरह से पैसे कमाते हैं। इन्हीं में एक तरीका है ग्राहकों के पैसे पर बैंक गारंटी देना । ब्रोकर्स ग्राहकों के पैसे पर बैंक गारंटी देकर काफी पैसे कमाते हैं। ऐसे में कई बार ब्रोकर्स द्वारा ग्राहकों के पैसे का दुरुपयोग भी किया जाता है। इसी बात को देखते हुए हाल ही में सेबी ने एक बड़ा कदम उठाया है।
1 मई, 2023 से प्रतिबंध लग गया है
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने हाल ही में आदेश देते हुए कहा है कि ब्रोकर्स अब बैंक गारंटी देने के लिए ग्राहकों के पैसे का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। सेबी के आदेश के अनुसार ब्रोकर्स के ग्राहकों का पैसा बैंक गारंटी देने में इस्तेमाल करने पर अगले महीने की शुरुआत से यानी कि 1 मई, 2023 से प्रतिबंध लग गया है। इतना ही नहीं, सेबी के आदेश के अनुसार ग्राहकों के पैसे पर दी गई मौजूदा सभी गारंटी 30 सितंबर तक निरस्त कर दी जाएंगी।
जोखिम से बचेगा ग्राहकों का पैसा
सेबी ने यह आदेश ग्राहकों के पैसे को जोखिम से बचाने और इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए जारी किया है। स्टॉक मार्केट की प्रकृति जोखिमभरी होती है। ऐसे में ग्राहकों के पैसे पर ब्रोकर्स द्वारा बैंक गारंटी देने से उनका पैसा जोखिम में आता है। साथ ही इसके दुरुपयोग की आशंका भी रहती है। फिलहाल ब्रोकर्स और अन्य बिचौलिये ग्राहकों के पैसे को बैंकों के पास गिरवी रखते हैं, जो बदले में बड़ी रकम के लिए क्लियरिंग कॉरपोरेशन को मंजूरी देने की गारंटी देते हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?