StartUp में इस बड़े उद्योगपति ने किया निवेश, जानिए किस क्षेत्र में किया हैं Invest ?

 
StartUp में इस बड़े उद्योगपति ने किया निवेश, जानिए किस क्षेत्र में किया हैं Invest ?

भारत में StartUp का क्रेज़ काफी बढ़ गया हैं और अब इसे देख भारत के कई बड़े-बड़े उद्योगपति स्टार्टअप को सपोर्ट करने के साथ-साथ उसमें इन्वेस्ट करने की भी सोच रहे हैं ।देश के जाने-माने बड़े उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन “आनंद महिंद्रा” के ट्विटर अकाउंट से तो यह साफ दिखाई देता ही है कि उद्योगपति नए आइडियाज को अक्सर समर्थन देते हैं।

उद्योगपति अलग-अलग लोगों या स्टार्टअप्स को भी समर्थन देते हैं। जो उन्हें अच्छे लगते हैं और प्रेरणा देने वाले होते हैं। भारत के कई नौजवान अब नौकरी पैदा कर रहे हैं। अब ऐसी ही एक कंपनी स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप अग्निकुल कॉस्मॉस है। जिसमें महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने अग्निकुल कॉस्मॉस में पिछले ही साल फरवरी में Invest किया था।

WhatsApp Group Join Now

आनंद महिंद्रा ने अग्निकुल के अग्निबाण रॉकेट का एक छोटा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।आनंद महिंद्रा ने इसके आगे यह भी लिखा हैं कि इन लोगों के साथ सितारों तक एक राइड पकड़ रहा हूं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके यह साफ कहा था। वे इस प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी टीम में निवेशक बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

https://twitter.com/anandmahindra/status/1500081523042942982?s=20&t=Oz8e9dSuKJc0CI1R_exjBg

आनंद महिंद्रा को आपने अक्सर देखा होगा की वह भारतीयों की प्रतिभा को हमेशा सपोर्ट करते हैं। स्पेस क्षेत्र में अग्निबाण एक रॉकेट है, जो लो अर्थ ऑर्बिट में 100 किलोग्राम पेलोड ले जाने की क्षमता रखता है। अग्निकुल कॉस्मॉस माइक्रो और नैनो सैटलाइट्स के लिए ऑर्बिटल क्लास रॉकेट्स को डिजाइन, मैन्युफैक्चर, टेस्ट और लॉन्च करता है। भारत स्पेस के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा हैं।

यह स्टार्टअप आगे आने वाले समय में स्मॉल सैटलाइट्स मैन्युफैक्चरर तक कैब की तरह सेवा शुरू करने का विचार कर रहे हैं। जिससे उन्हें पूरी दुनिया में किसी भी जगह और किसी भी समय पर लॉन्च किया जा सके। अब इस स्टार्टअप में आनंद महिंद्रा जैसा बड़ा नाम जुड़ गया हैं। उनके इस निवेश से नौजवानो का मनोबल बढ़ेगा और जिसके कारण भारत मज़बूती से आगे बढ़ेगा।

StartUp में इस बड़े उद्योगपति ने किया निवेश, जानिए किस क्षेत्र में किया हैं Invest ?
Big Heavy Rocket Space Launch System Launch. 3D Illustration.

चैन्नई में आधारित स्टार्टअप पहली ऐसी कंपनी बन गई है। जिसने स्पेस एजेंसी की निपुणता का इस्तेमाल करने के साथ अपना रॉकेट विकसित करने के लिए सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO के साथ भी समझौता कर लिया हैं। ISRO स्पेस के क्षेत्र में काफी तरक़्क़ी कर रहा हैं।

यह भी पढ़े: Passport बनवाने में आ रही हैं समस्या तो फ़ॉलो करें यह प्रक्रिया ,मात्र 15 दिनों में अपने घर पर पाएंगे पासपोर्ट

यह भी देखें:

https://youtu.be/pHWvuyxOD0U

Tags

Share this story