अमेरिका ने भारत पर लगाया अतिरिक्त 25% टैरिफ, कई निर्यात सेक्टरों पर गहराया संकट

 
अमेरिका ने भारत पर लगाया अतिरिक्त 25% टैरिफ, कई निर्यात सेक्टरों पर गहराया संकट

नई दिल्ली — अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से रूसी तेल खरीद को लेकर लगाए गए अतिरिक्त 25% आयात शुल्क का असर बुधवार से लागू हो गया। इस फैसले के बाद भारत से अमेरिका जाने वाले कई उत्पादों पर कुल शुल्क दर 50% तक पहुंच गई है।

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने अपने आदेश में कहा कि यह टैरिफ 27 अगस्त 2025 से अमेरिका में प्रवेश करने वाले या गोदाम से बाहर निकलने वाले भारतीय सामान पर लागू होगा।

किन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा असर?

इस भारी-भरकम शुल्क से भारत का 30–35 अरब डॉलर का निर्यात प्रभावित होने की आशंका है। जिन प्रमुख सेक्टरों पर सबसे ज्यादा असर होगा, वे हैं:

  • झींगा – 60%

  • कारपेट – 52.9%

  • अपैरल निटेड – 63.9%

  • अपैरल वूवेन – 60.3%

  • टेक्सटाइल मेडअप्स – 59%

  • हीरे व सोने के आइटम – 52.1%

  • मशीनरी – 51.3%

  • फर्नीचर व बेड – 52.3%

इन उत्पादों के महंगे होने से अमेरिका में भारत की प्रतिस्पर्धा घटेगी और निर्यातक कंपनियों को बड़ा झटका लगेगा।

किन्हें मिली राहत?

फार्मा, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पेट्रोलियम उत्पाद को इस बढ़े हुए शुल्क से बाहर रखा गया है।

WhatsApp Group Join Now

भारत की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हितों से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने दो टूक कहा— “हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।”

विशेषज्ञों की राय

ट्रेड कंसल्टेंट मार्क लिनस्कॉट के अनुसार, यह टैरिफ दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों को झटका देने वाला है और एक “जीत-जीत स्थिति को हार-हार” में बदल दिया है।

Tags

Share this story