Vishwakarma Scheme 2023: केंद्रीय कैबिनेट ने दी विश्वकर्मा योजना को हरी झंडी, जानें इसके बारें में सब कुछ
Vishwakarma Scheme 2023:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर लाल किले से विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया था। इस ऐलान के 24 घंटे के भीतर ही केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है।सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में योजना को हरी झंड़ी मिल गई है। शुरुआत में इस योजना को 15 हजार करोड़ रुपये के बजट के साथ लॉन्च किया जाएगा और बाद में इसे बढ़ाया जाएगा।
विश्वकर्मा योजना का क्या है उद्देश्य
केंद्र की इस योजना का मकसद सुनार, राजमिस्त्री, नाई, लौहार जैसे काम करने वाले लोगों को मदद पहुंचाना है।
योजना का किसे मिलेगा फायदा?
विश्वकर्मा योजना से सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, महिलाएं और कमजोर वर्ग को लाभ पहुंचाएगी। पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा बढ़ई, सोनार, मूर्तिकार और कुम्हार आदि क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मिलेगा। इसके जरिए सरकार की कोशिश शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना और साथ ही उन्हें घरेलू बाजार और वैश्विक बाजार के साथ जोड़ना है।
कब शुरू होगी विश्वकर्मा योजना?
विश्वकर्मा योजना सितंबर 2023 में लॉन्च की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि "हमारी योजना इसे 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के मौके पर इस योजना को लॉन्च करने की है." सभी कुशल मजदूर और मशीन से जुड़े लोग विश्वकर्मा जयंती पर अपने औजार और मशीनों की पूजा करते हैं और 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन भी होता है।