IBPS Clerk Recruitment 2022: IBPS ने 6105 क्लर्क पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

 
IBPS Clerk Recruitment 2022: IBPS ने 6105 क्लर्क पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

IBPS Clerk Recruitment 2022: आईबीपीएस ने भारत भर के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 6105 क्लर्क नौकरी की भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) इस भर्ती के जरिए सरकारी बैंक में क्लर्क के  6105  पदों को भरेगा. विस्तृत जानकारी, राज्यवार रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड / शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आधिकारिक अधिसूचना, आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन फॉर्म लिंक और अन्य प्रासंगिक विवरण नीचे दिए गए हैं.

IBPS Clerk Recruitment 2022: इन बैंकों में होगी भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध 
बैंक

IBPS Clerk Recruitment 2022: IBPS ने 6105 क्लर्क पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

IBPS Clerk Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 01 जुलाई  2022

WhatsApp Group Join Now

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 21 जुलाई 2022

IBPS Clerk Recruitment 2022 वेतन:

आईबीपीएस क्लर्क के लिए प्रारंभिक मूल वेतन रु11,765/-. आईबीपीएस क्लर्क के लिए कुल वेतन 20,000/- से रु. 25,000 / - रुपये होगा जो बैंक और पोस्टिंग के स्थान पर निर्भर करता है.

पोस्ट का नाम सैलरी
IBPS Clerk रु. 20,000/- से रु. 25,000 / -

IBPS Clerk 2022 में राज्य के अनुसार रिक्ति विवरण:

आईबीपीएस द्वारा कुल 6105 पदों पर क्लर्क के लिए अधिसूचित जारी किया गया हैं। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए संशोधित रिक्तियों में परिवर्तन सहित राज्यवार रिक्ति विवरण नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित हैं -

                     राज्य वैकेंसी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 04
आंध्र प्रदेश 209
अरुणाचल प्रदेश 14
असम  257
बिहार 281
चंडीगढ़ 12
छत्तीसगढ 104
डीएनएचडीडी 01
दिल्ली (एनसीटी) 295
गोवा 71
गुजरात 304
हरयाणा 138
हिमाचल प्रदेश 191
जम्मू और कश्मीर 35
झारखंड 69
कर्नाटक 358
केरल 70
लद्दाख 00
लक्षद्वीप 05
मध्य प्रदेश 309
महाराष्ट्र 775
मणिपुर 04
मेघालय 06
मिजोरा 04
नगालैंड 04
उड़ीसा 126
पुदुचेरी 02
पंजाब 407
राजस्थान 129
सिक्किम 11
तमिलनाडु 258
त्रिपुरा 99
उत्तर प्रदेश 1089
उत्तराखंड 19
पश्चिम बंगाल 528

IBPS Clerk भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड:

किसी भी विषय में स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार आईबीपीसी क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IBPS Clerk भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा:

आईबीपीसी क्लर्क परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 20-28 वर्ष होनी चाहिए। यानी एक उम्मीदवार का जन्म 02.07.1993 से पहले और 01.07.2001 के बाद का नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)

IBPS Clerk भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया:

IBPS क्लर्क के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन preliminary & mains परीक्षा के माध्यम से होगा।

IBPS Clerk भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क

रु. 175/- (जीएसटी सहित) एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए।

रु. 850 / - (जीएसटी सहित) अन्य सभी के लिए

IBPS Clerk भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस लिंक पर जा कर करें आवेदन: IBPS Clerk Recruitment 2022

यह भी पढ़ें: NPCIL Recruitment 2022: NPCIL ने 75 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऐसे करें फटाफट आवेदन

Tags

Share this story