साइबर सिक्योरिटी में अच्छा करियर बनाने के लिए आप कर सकते हैं यह कोर्स

 
साइबर सिक्योरिटी में अच्छा करियर बनाने के लिए आप कर सकते हैं यह कोर्स

साइबर सिक्योरिटी करियर के लिहाज से काफी अच्छी फील्ड है। इस फील्ड में अच्छा करियर बनाकर लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं। पिछले कुछ सालों में इस फील्ड से जुड़े कोर्स की मांग तेजी से बढ़ी है और काफी बच्चे अलग-अलग फील्ड से आकर इस दिशा में अपना करियर बनाना चाहते हैं। ऐसे में अच्छा करियर बनाने के लिए आप भी कर सकते हैं साइबर सिक्योरिटी से जुड़े यह कोर्स। जिस तरह से टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है। ऐसे ही इंटरनेट कंप्यूटर और डिजिटलाइजेशन में साइबर क्राइम बढ़ते जा रहे हैं। जिस तरह से साइबर क्राइम बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में साइबर सिक्योरिटी की चिंता और भी बढ़ गई है। ऑनलाइन एवं साइबर क्राइम को रोकने के लिए कई देशों में अलग-अलग कानून बन गए हैं। ब्लैकमेलिंग, हैकिंग, कॉपीराइट, क्रेडिट कार्ड चोरी, स्टॉकिंग, फ्रॉड और पॉर्नोग्राफी जैसे अपराधों को रोकने के लिए अलग पुलिस स्टेशन भी खोले जा रहे हैं। जिसके बाद से साइबर सिक्योरिटी और साइबर लॉ को जानने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है।

साइबर सिक्योरिटी के फील्ड में इस तरह से ले सकते हैं एंट्री

साइंस से इंटरमीडिएट करने के बाद साइबर सिक्योरिटी के फील्ड में करियर बनाने के लिए कंप्यूटर साइंस में बीटेक/एमटेक जैसे कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा साइबर सिक्योरिटी में 8 से 10 महीने का डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं। इसके अलावा जो बच्चे और भी कम समय का पोस्ट करना चाहते हैं तो सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसी के साथ साइबर लॉ में करियर बनाना चाहते हैं तो यूजी, पीजी, डिप्लोमा जैसे कई अन्य कोर्स हैं जिनमें आप एडमिशन ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

साइबर लॉ के लिए कोर्स

✓ बीए एलएलबी साइबर लॉ स्पेशलाइजेशन- यह कोर्स 5 साल का है।
✓बीटेक एलएलबी- यह कोर्स 5 साल का है।
✓मास्टर ऑफ साइबर लॉ- यह कोर्स 2 साल का है।
✓साइबर लॉ में एलएलएम- यह कोर्स 1 साल का है।
✓एमटेक इन साइबर लॉ - यह कोर्स 2 साल का है।
✓डिप्लोमा इन साइबर लॉ- यह कोर्स 1 साल का है।

साइबर सिक्योरिटी के फील्ड में कर सकते हैं ये जाॅब

सिक्योरिटी एनालिस्ट- यह इस फील्ड के बच्चों के लिए बहुत अच्छी जाॅब है। इस जाॅब में सिक्योरिटी एनालिस्ट साइबर सुरक्षा के उपायों की योजना बनाने में मदद करता है। सिक्योरिटी एक्ससे का ऑडिट और मॉनिटरिंग करता है। इसी के साथ प्राॅब्लमस का पता लगाने के लिए स्टेट कंडक्ट करना पड़ता है। इस जाॅब में प्रति वर्ष 6 लाख रुपए तक की सैलरी पैकेज मिलता है। योग्यता के हिसाब से एक लाख रुपए महीना भी सैलरी पैकेज ‌हो सकता है।

नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर- यह भी एक बहुत अच्छी जाॅब है। इस जाॅब में नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर इस बात का ध्यान रखता है कि सिक्योरिटी सिस्टम के द्वारा आनलाइन प्राब्लमस को कैसे सुलझाने में मदद हो सके।इस जाॅब में प्रति वर्ष 6 लाख रुपए तक की सैलरी पैकेज मिलता है। योग्यता के हिसाब से एक लाख रुपए महीना भी सैलरी पैकेज ‌हो सकता है।

साइबर लाॅयर- यह एक बहुत अच्छा फील्ड है। यदि आप में कंप्यूटर और कानून को लेकर पैशन है तो यह एक बहुत अच्छा फील्ड है। साइबर लॉयर को टेक्नो लीगल लॉयर भी कहा जाता है। साइबर लॉयर को कम्युनिकेशन,नेटवर्क्स, कंप्यूटर,डिवाइस आदि की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ कानून की जानकारी भी रखनी पड़ती है। साइबर लॉयर अन्य लॉयर की तरह साल में तीन से चार लाख रुपए कमा सकता है। लेकिन अनुभव होने के बाद 12 लाख रुपए प्रति वर्ष भी साइबर लॉयर कमा सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या आप भी पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहते हैं?

Tags

Share this story