08 मई 2025 का दैनिक राशिफल – जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

आज का राशिफल
08 मई 2025 , बृहस्पतिवार
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य या सूचना का अवसर मिलेगा। आराम के लिए समय कम मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी सलाह लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कला के क्षेत्र में दिन शानदार रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
परिवार से पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में धार्मिक अनुष्ठान का मन बनेगा। कुछ लोगों के गलत बयान से मूड खराब हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्दी सामान्य होगी। महिलाओं को अपने सामान का ध्यान रखना चाहिए। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये व्यवसाय में निवेश पर विचार करेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। गुस्से से बचें। दूसरों पर प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग विरोध कर सकते हैं। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तालमेल रहेगा। प्रेमी को उपहार मिल सकता है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नए प्लान बनायेंगे। मित्रों की सलाह फायदेमंद होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में धन लाभ का अवसर मिलेगा। सहकर्मी आपके काम में सहयोग करेंगे। किसी मददगार व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में रुका काम पूरा होगा। विवाद से बचें। मन में नए विचार आएंगे। नए काम की योजना बनेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। क्रॉकरी व्यापार में मुनाफा होगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्त के साथ पार्टी का मन बनेगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यात्रा जरूरी हो तभी जाएं। प्रेमी भावनाएं समझेंगे। जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई खुशखबरी मिलेगी। घरेलू सामान खरीद सकते हैं। माता-पिता बच्चों की पढ़ाई में सहायता करेंगे। नया काम करने की योजना बनेगी। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में नई खुशियां आएंगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यापार में बड़ी कंपनी से डील मिलेगी। संगीत से जुड़े लोगों को बड़ा ऑफर मिल सकता है। रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी नया कोर्स जॉइन करने पर विचार करेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। बच्चों के साथ मनोरंजन करेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव समाप्त होगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में बदलाव सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। छोटे बच्चों को पिता से गिफ्ट मिलेगा।
कृपया ध्यान दें:
हालांकि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है, फिर भी आपकी कुंडली और ग्रहों के आधार पर वास्तविक जीवन में भिन्नता हो सकती है। किसी भी विशेष परिस्थिति में ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।