कानपुर के आदित्य दुबे ने CUET-PG में AIR 141 हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

 
dubey

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2026 में कानपुर के आदित्य दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 141वीं रैंक प्राप्त की है। यह परीक्षा देश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

आदित्य ने अपनी स्कूली शिक्षा सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, कानपुर से प्राप्त की है तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक की उपाधि हासिल की है। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ वे राष्ट्रीय स्तर के वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगी भी हैं।

WhatsApp Group Join Now

मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) सर्किट में भी आदित्य की सक्रिय भागीदारी रही है। वे देशभर में आयोजित 150 से अधिक MUN सम्मेलनों में विभिन्न भूमिकाओं में योगदान दे चुके हैं, जिनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा आयोजित सम्मेलन शामिल हैं।

लाखों अभ्यर्थियों के बीच यह उपलब्धि हासिल कर आदित्य ने कानपुर का नाम रोशन किया है। अब वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में प्रवेश लेकर जनसंचार एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे।

Tags

Share this story