CBSE Result 2025: 12वीं का रिजल्ट जारी, क्या आज आएगा 10वीं का परिणाम?

 
CBSE Result 2025: 12वीं का रिजल्ट जारी, क्या आज आएगा 10वीं का परिणाम?

नई दिल्ली। सीबीएसई (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज यानी मंगलवार को घोषित कर दिया है। इसके बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों की निगाहें अब 10वीं के रिजल्ट पर टिक गई हैं। हर कोई यही जानना चाहता है — क्या CBSE 10वीं का रिजल्ट भी आज ही आएगा?

पिछले साल CBSE ने 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे एक ही दिन कुछ घंटों के अंतराल में घोषित किए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी बोर्ड उसी पैटर्न को फॉलो कर सकता है।

12वीं में लड़कियों ने मारी बाज़ी

CBSE के परीक्षा नियंत्रक सय्यम भारद्वाज के अनुसार, इस बार 12वीं में लड़कियों ने लड़कों को करीब 5 प्रतिशत अंकों से पछाड़ा है। कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है।

WhatsApp Group Join Now

10वीं रिजल्ट: अपडेट के लिए कहां देखें?

CBSE ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनौपचारिक या सोशल मीडिया रिपोर्ट पर भरोसा न करें। परिणाम से संबंधित सभी प्रामाणिक जानकारी केवल निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर मिलेगी:

  • cbse.gov.in

  • cbseresults.nic.in

  • results.cbse.nic.in

CBSE रिजल्ट चेक करने के ये हैं 4 आसान तरीके

1. DigiLocker से

छात्र डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट DigiLocker ऐप या वेबसाइट से देख सकते हैं। इसके लिए आधार से लिंक किया गया अकाउंट जरूरी है।

2. UMANG ऐप से

UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) में 'Education' सेक्शन में जाकर CBSE परिणाम देखे जा सकते हैं।

3. SMS के जरिए

बिना इंटरनेट के भी SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। SMS फॉर्मेट और नंबर की जानकारी रिजल्ट जारी होने पर दी जाएगी।

4. IVRS (Interactive Voice Response System)

बोर्ड छात्रों को एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी रिजल्ट सुनने की सुविधा देता है। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होती है।

Tags

Share this story