JNV Admission Process: बच्चों के लिए खुशखबरी! नवोदय में ऐसे ले सकते हैं एडमिशन, जानें क्या है चयन प्रक्रिया

 
JNV Admission Process: बच्चों के लिए खुशखबरी! नवोदय में ऐसे ले सकते हैं एडमिशन, जानें क्या है चयन प्रक्रिया

JNV Admission Process: हमारे देश में ऐसे कई विद्यार्थी है जिनके पास टैलेंट होने के बावजूद भी स्कूल नहीं जा पाते है. ऐसे बच्चों को JNV बेहतर मौका देता है.

JNV Admission Process: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश सीबीएसई द्वारा डिजाइन और आयोजित चयन परीक्षा के आधार पर किया जाता है. परीक्षा को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कहा जाता है. यह गैर-मौखिक प्रकृति का है, वर्ग-तटस्थ है और यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चे बिना किसी नुकसान का सामना किए प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हों। यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है कि दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों को बिना किसी कठिनाई के प्रवेश पत्र निःशुल्क मिले. दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो, स्थानीय समाचार पत्रों, पैम्फलेट, विद्यालय वेबसाइटों के माध्यम से और जिले के स्थानीय स्कूलों में नवोदय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के दौरे के माध्यम से पर्याप्त प्रचार किया जाता है.

JNV Admission Process: बच्चों के लिए खुशखबरी! नवोदय में ऐसे ले सकते हैं एडमिशन, जानें क्या है चयन प्रक्रिया
Official website

Facility provided by JNV

नवोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है. इसके अलावा उनकी शिक्षा, खाने, आवास और खेल से जुड़ी सुविधाएं मुफ्त रहती हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा क्वालीफाई करने के साथ ही आपका बच्चा इस स्कूल में पढ़ सकता है. 

Eligibility Conditions for JNV

  • JNV में एडमिशन लेने के लिए आपको कई शर्तें माननी होती हैं. इन्हें पूरा करने के बाद ही आप परीक्षा में बैठा जा सकता है.
  • केवल उस जिले के प्रत्याशी ही प्रवेश परीक्षा में बैठ पाएंगे. जिनके जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय खुला हुआ है.
  • कक्षा में दाखिला लेने के लिए आपके बच्चे की उम्र 9 से 11 के बीच होनी चाहिए. साथ ही इससे पहले वह कक्षा 5 पास होना चाहिए.
  • कक्षा 9 में एडमिशन के लिए छात्र की उम्र 13 से 16 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा कक्षा 11 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 14 से 18 साल के बीच होनी चाहिए.
  • ऐसा प्रत्याशी जिसने 3,4 या 5 में से कोई भी कक्षा शहरी क्षेत्र के स्कूल से की है, उसे शहरी प्रत्याशी ही माना जाएगा. 
  • ग्रामीण कोटे में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 3,4 या 5 की परीक्षाएं स्थानीय सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से पास करनी होगी। तब ही विद्यार्थी को ग्रामीण कोटा मिलेगा. 
  • एक बार प्रवेश परीक्षा में बैठने के बाद किसी भी छात्र को दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलता है. ऐसे में चाहे आप पास हों या फेल, आपको एक ही बार पेपर देने का मौका मिलेगा. 

How to take admission in Navodaya?

  • नवोदय में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले Navodaya Samiti Official Site  पर जाएं.
  • इसके बाद साइट Candidate Corner दिखाई देगा। जिसपर latest Navodaya Vidyalaya entrance exam  का लिंक दिया होता है। 
  • अगले पेज पर आपको Online Application For Admission to Class 6th  का लिंक दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें. 
  • क्लिक करने के बाद आप Admission form  पर क्लिक करें और उसमें भरी जाने वाली सभी डिटेल्स को फिल करें.

JNV Fee Details

फीस डिटेल्स नवोदय में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने की कोई फीस नहीं। इसके अलावा SC और ST कैटेगरी के छात्रों की पढ़ाई निशुल्क है. लड़कियों की पढ़ाई पूरी तरह से निशुल्क है. जनरल और ओबीसी के छात्रों को कक्षा 9 से 600 रुपये प्रति महीने की फीस देनी होती है. जिनके माता-पिता सरकारी नौकरी करते हैं, उन्हें  कक्षा 9 से 12 तक 1500 रुपये प्रतिमाह फीस देनी होगी. बीपीएल कार्ड वाले छात्रों की शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त है.

WhatsApp Group Join Now

यह भी पढ़ें: India Post Recruitment 2022- इंडिया पोस्ट में इन पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए भी बेहतरीन मौका, जानें क्या है सैलरी

Tags

Share this story