UPSC NDA Result 2025 OUT: यहां देखें डायरेक्ट लिंक और मेरिट लिस्ट चेक करने के आसान 4 स्टेप

 
UPSC NDA result 2025

अगर आपने इस साल UPSC NDA 1 exam 2025 दिया था, तो आपके लिए बड़ी खबर है! Union Public Service Commission (UPSC) ने आज आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC NDA result 2025 घोषित कर दिया है। अब उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और अगले स्टेप की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

यहां अपना परिणाम जांचें

UPSC NDA 1 Exam 2025 कब हुआ था?

UPSC NDA 1 exam इस साल 13 अप्रैल 2025 को आयोजित किया गया था। सामान्यत: यूपीएससी परीक्षा के लगभग 20 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर देता है। इस बार भी उसी टाइमलाइन को फॉलो करते हुए रिजल्ट जल्दी जारी कर दिया गया है।

NDA selection process में दो चरण होते हैं — पहले लिखित परीक्षा और फिर SSB interview। दोनों चरणों के परिणाम अलग-अलग घोषित किए जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now

UPSC NDA Result 2025 ऐसे चेक करें

अगर आप सोच रहे हैं कि अपना NDA result 2025 कैसे देखें, तो नीचे बताए गए चार आसान स्टेप्स फॉलो करें:

यह रहा UPSC NDA रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक।

  • Step 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • Step 2: होमपेज पर दिख रहे NDA result link पर क्लिक करें।
  • Step 3: नया पेज खुलेगा जहां आपको Result PDF मिलेगा।
  • Step 4: अपने Roll Number से अपना रिजल्ट सर्च करें। इसके लिए 'Ctrl + F' दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें। स्क्रॉल करके भी आप अपना नाम देख सकते हैं।

UPSC NDA Result 2025 के बाद क्या करना होगा?

जो उम्मीदवार UPSC NDA 1 result 2025 में सफल रहे हैं, उन्हें अब SSB interview के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित सेवा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना इंटरव्यू डेट और टाइम स्लॉट चुनना होगा और Call-up Letter डाउनलोड करना होगा।

SSB Interview में उम्मीदवारों की बुद्धिमत्ता, पर्सनैलिटी और लीडरशिप क्वालिटी का परीक्षण किया जाता है। यह इंटरव्यू दो स्टेज में होता है और कुल 900 अंकों का होता है। पहले स्टेज 1 क्लियर करने के बाद ही उम्मीदवार स्टेज 2 के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।

UPSC NDA Exam 2025: सफलता का प्रतिशत

हर साल करीब 4 से 5 लाख उम्मीदवार NDA exam के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं, लेकिन केवल 7000 से 8000 छात्र ही पहली स्टेज पार कर पाते हैं। यानी सफलता दर लगभग 2% से 3% के बीच रहती है। इसलिए NDA क्रैक करना आसान नहीं, लेकिन मुमकिन जरूर है अगर सही स्ट्रेटेजी से तैयारी की जाए।

Tags

Share this story