बिग बी का खुलासा: उम्र बढ़ने के बाद रोज़मर्रा के कामों में आ रही दिक्कत

 
बिग बी का खुलासा: उम्र बढ़ने के बाद रोज़मर्रा के कामों में आ रही दिक्कत

मुंबई। 82 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं और इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ होस्ट कर रहे हैं। अपनी फुर्ती और फिटनेस से हर किसी को प्रभावित करने वाले बिग बी ने अब अपने ब्लॉग में बढ़ती उम्र और उससे जुड़ी परेशानियों पर खुलकर लिखा है।

अमिताभ ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ अब उन्हें छोटे-छोटे काम करने में भी कठिनाई होने लगी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि अब पैंट पहनना भी आसान काम नहीं रहा। डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि संतुलन बिगड़ने से बचने के लिए बैठकर पैंट पहनें।

"अब सामान्य काम भी सोच-समझकर करने पड़ते हैं"

बिग बी ने लिखा, “अब दिनचर्या की साधारण गतिविधियां भी पहले जैसी नहीं रहीं। योग और हल्का-फुल्का व्यायाम ठीक है, लेकिन संतुलन बनाए रखना चुनौती बन गया है। पहले जिन कामों के लिए सोचना नहीं पड़ता था, अब उन्हें करने से पहले मानसिक तैयारी करनी पड़ती है।”

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि झुककर कागज का टुकड़ा उठाना या पैंट पहनना जैसे रोज़मर्रा के काम भी अब चुनौतियां बन चुके हैं। उन्होंने लिखा कि अब उन्हें हैंडल बार का सहारा लेना पड़ता है और हर शारीरिक कार्य से पहले स्थिर होना ज़रूरी हो गया है।

"यह हकीकत हम सबके साथ होगी"

बिग बी ने कहा, “लोग मेरी बातें पढ़कर मुस्कुराएंगे, लेकिन सच यही है कि यह अनुभव हम सभी को कभी न कभी होगा। उम्र बढ़ने के साथ शरीर धीरे-धीरे जवाब देने लगता है। यह जीवन की सच्चाई है कि युवा अवस्था की रफ्तार पर उम्र ब्रेक लगा देती है।”

"उम्र से लड़ाई में अंततः हार होगी"

ब्लॉग के अंत में अमिताभ ने लिखा कि कोई भी उम्र से जंग नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा, “हम सब अंत में हार जाएंगे। जो काम और जीवन की उपलब्धियां थीं, उन्हें छोड़कर अब तैयार होना पड़ेगा। यह सुनने में कठिन लगता है, लेकिन यही सच है।”

 

Tags

Share this story