Amitabh Bachchan: आखिर क्यों साल में 2 बार अपना जन्मदिन मनाते हैं अमिताभ? जानिए जीवन से जुड़ा किस्सा

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी को कई सदियों का महानायक कहा जाता है तो कोई उन्हें शहंशाह भी बुलाता है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, आपको बता दे कि वह अपने चाहने वालों के लिए हमेशा नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बिग भी आज अपना 80 व जन्मदिन मना रहे हैं अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में करीब 5 दशक से राज कर रहे हैं आज उनके जन्मदिन के दिन उनकी जिंदगी से जुड़े हम आपको किस बताने वाले हैं इसकी शुरुआत करते हैं।
आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था, इसके साथ ही उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था, जो हिंदी जगत के मशहूर कवि रहे हैं। उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था, अमिताभ बच्चन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। अभिनेता के लिए यह फिल्म तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था अपने करियर की शुरुआत में बिग बी ने हाइट से लेकर अपनी आवाज तक के लिए काफी आलोचना की भी है। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और आज उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी ज्यादा लंबी है।
इसके साथ ही आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन साल में एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं, और इसके पीछे भी इसकी खास वजह है पहला जन्मदिन वह 11 अक्टूबर को मानते हैं। इसी दिन उनका जन्म हुआ था और अपना दूसरा जन्मदिन वह 2 अगस्त को मनाते हैं। आपको बता दे कि वर्ष 1982 में इस दिन उनका दूसरी बार जन्म हुआ था। और ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन वह मौत के मुंह से वापस आए थे। दरअसल फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान बेंगलुरु में बिग बी के साथ एक बहुत बड़ा हादसा हो गया था इस दौरान वह मरते मरते बचे थे, बेंगलुरु में 24 जुलाई 1982 को फिल्म कुली के एक्शन सीन के दौरान अमिताभ बच्चन के पेट में गलती से पुनीत ईश्वर का मुक्का लग गया था।
बता दे कि इस दिन बिग बी की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था डॉक्टर ने उनकी मल्टीप्ल सर्जरी भी की थी, इस सर्जरी के बाद उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद भी अमिताभ की तबीयत में कुछ सुधार नहीं आ रहा था जिस कारण डॉक्टरों को उनका एक और ऑपरेशन करना पड़ गया था डॉक्टर ने बताया था। कि बिग बी की हालत काफी ज्यादा गंभीर है इतना ही नहीं डॉक्टर ने अमिताभ बच्चन को मृत्यु भी घोषित कर दिया था। 2 अगस्त को उन्होंने अचानक अपना अंगूठा खिलाया था इसके बाद धीरे-धीरे उनकी तबीयत ठीक होने लगी इस दौरान केवल अमिताभ बच्चन का परिवार ही नहीं बल्कि उनके लाखों फैंस भी उनके ठीक होने की कामना कर रहे थे। 24 सितंबर को अस्पताल से उन्हें छुट्टी दी गई इस दौरान भारी संख्या में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। बिग बेन अस्पताल के बाहर से फैंस से कहा था जिंदगी और मौत के बीच यह है एक अग्नि परीक्षा थी जिससे वह बाहर आ गए।