Ronaldo के वायरल वीडियो पर ट्रेंड हुआ फिल्म 'विवाह' का मीम, अमृता ने दिया रिएक्शन

 

करिश्माई फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक्स ड्रिंक्स को हटाने के वायरल वीडियो पर लगातार दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए है. ऐसे में अब उनपर सोशल मीडिया में मीम भी बनने लगे है. इन्ही में से एक वायरल मीम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव की फिल्म विवाह का भी है. जिसमें वो ये कहती है कि, 'जल लीजिए'. अब अमृता ने भी इसपर एक फनी रिएक्शन दिया है.

सोशल मीडिया यूजर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक्शन और अमृता राव के डायलॉग को मिलाकर यह मीम बनाया है. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए अमृता राव ने फोटो शेयर कर लिखा है, 'आप क्या कह रहे हैं?' इसके साथ उन्होंने पानी पीने और हंसने वाली इमोजी शेयर की है. उनकी इस पोस्ट को अब तक 16000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. 

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/AmritaRao/status/1405189637358882817?s=20

प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि हाल ही में रोनाल्डो ने यूरोपीय चैंपियनिशप में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अपने सामने से दो कोका-कोला की बोतलों को हटा दिया था और उसकी जगह लोगों से पानी पीने का आवाहन किया था. उनकी यह हरकत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायरल हुई है और कोको कोला कंपनी को अब तक 2 खरब रुपए से ज्यादा की चपत लग चुकी है.

https://twitter.com/PritamR51541966/status/1405393845903261697?s=20

अब दरअसल इस मीम में विवाह का एक सीन दिखाया गया है, जिसमें अमृता राव शाहिद कपूर को पानी पिलाती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि अब इस मीम को रोनाल्डो के साथ जोड़े जाने के बाद यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मीम बन गया है.

ये भी पढ़ें: मियाजाकी: दुनिया का सबसे महंगा और रसीला आम जिसकी रखवाली करते है 6 खूंखार डॉग, जानें खूबियां

Tags

Share this story