Anushka Sharma ने फैंस को बताई टेस्टी जैम की सीक्रेट रेसिपी, शेयर किया 2 साल पुराना वीडियो

 
Anushka Sharma ने फैंस को बताई टेस्टी जैम की सीक्रेट रेसिपी, शेयर किया 2 साल पुराना वीडियो

नई दिल्लीः पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर अपने दमदार अभिनय से चाहने वालों के होश उड़ाती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ्स से फैंस को मोटिवेट करती नजर आती हैं। इसी बीच अनुष्का ने अपना दो साल पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसके जरिए वो खूब वाहवाहियां लूट रही हैं। 

अभी हाल ही में अनुष्का एक वीडियो सामने आया है। जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर साल 2020 की झलक दिखाई है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, बागीचे से ताजे टमाटर तोड़ उसका जैम बनाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं जैम को बनाने के बाद अनुष्का इसका स्वाद मम्मी-पापा को चखाती हैं, जिसे खाते ही दोनों के चेहरे खिल उठते हैं।

WhatsApp Group Join Now

इस थ्रोबैक वीडियो को चाहने वालों के साथ साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा है,'थ्रोबैक टू लॉकडाउन 2020... जब मैंने एक से अधिक फूड ब्लॉग देखे थे, इस जैम मेकिंग वीडियो को शूट करने का फैसला किया और सोचा कि कोरोनावायरस 2021 तक चला जाएगा।' आपको बता दें अनुष्का की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही धड़ाधड़ लाइक ठोकते कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

अनुष्का और बेटी वामिका हाल ही में पति विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका में थीं जहां भारत मेजबान देश के खिलाफ खेल रहा था। अब वह पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। वह अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत अपने भाई कर्णेश शर्मा के सहयोग से अपने कई प्रोडक्शन वेंचर्स पर भी काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Chakda Xpress- Jhulan Goswami की भूमिका में फबीं Anushka Sharma, तस्वीर ने किया सोशल मीडिया पर हंगामा

जरूर देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=iDQ96jzaM8M

Tags

Share this story