फिल्मी दुनिया में हुई Arun Govil की वापसी, एक बार फिर निभाते नज़र आएंगे श्री राम की भूमिका

 
फिल्मी दुनिया में हुई Arun Govil की वापसी, एक बार फिर निभाते नज़र आएंगे श्री राम की भूमिका

नई दिल्लीः साल 1987 से चली आ रही रामायण (Ramayana) का आज भी कोई तोड़ नहीं। इसमें अभिनय करने वाले सभी कलाकारों का प्रदर्शन लाजवाब है। 90 के दशक में रामायण का खास कार्यक्रम टीवी पर आता था, जिसे देखने के लोग मोहल्ले में इखट्टे हो जाते थे। लेकिन बात करें आज के समय की तो रामायण की खास वापसी साल 2020 में हुई थी, यह वहीं दिन थे जब पूरे देश में लॉकडाउन था तो रामायण एक ऐसा माध्यम था जिससे मनोरंजन के साथ- साथ भगवान श्री राम के आदर्शों को सिखने का मौका हम सभी को मिला।

फिल्मी दुनिया में हुई Arun Govil की वापसी, एक बार फिर निभाते नज़र आएंगे श्री राम की भूमिका
Image Credit: Instagram

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) की छवि आज भी कुछ लोगों के ज़हन में प्रभु श्रीराम के रुप में हो सकती हैं। पर्दे पर उनका बेहतरीन प्रदर्शन लोगों के मन में बस गया। एक इंटरव्यू के दौरान अरुण ने बताया था कि 90 के दशक में लोग उन्हें ही श्री राम मानने लगे और उनकी पूजा करने लगे थे।

WhatsApp Group Join Now
फिल्मी दुनिया में हुई Arun Govil की वापसी, एक बार फिर निभाते नज़र आएंगे श्री राम की भूमिका
Image Credit: Instagram

आप सभी को जानकर बेहद खुशी होगी, कि ये चेहरा एक लंबे समय के बाद फिर से फिल्मी दुनिया की ओर लौट रहा है। यानि एक बार फिर से आप सभी अरुण गोविल को पर्दे पर देख सकेंगें। तो चलिए आज हम बात करतें हैं कि आगे आने वाले दिनों में अरुण गोविल आपको किस फिल्म में नज़र आने वालें हैं। और साथ ही एक नज़र डालेंगे उनकी चर्चित फिल्मों पर।।

फिल्मी दुनिया में हुई Arun Govil की वापसी, एक बार फिर निभाते नज़र आएंगे श्री राम की भूमिका
Image Credit: Instagram

करीब ढाई दशक के बाद आप सभी अरुण गोविल को एक बार फिर से राम की भूमिका निभाते देखेंगे। जी हां, अरुण गोविल ओ माय गोड-02 में राम का किरदार निभाएंगे, ये मौका उन सभी लोगों के लिए बहुत खास होगा, जो अरुण गोविल के बहुत बड़े फैंन है। आपको बता दें कि ओ-एम-जी-2 का प्रोडक्शन अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं। वहीं इस पिच्चर के डायरेक्टर अमित राय हैं।

फिल्मी करियर

फिल्मी दुनिया में हुई Arun Govil की वापसी, एक बार फिर निभाते नज़र आएंगे श्री राम की भूमिका
Image Credit: Instagram

अरुण गोविल की सबसे खास चर्चा तो रामायण के ज़रिए हुई थी। आपको बता दें कि अरुण सबसे पहले साल 1977 में आई फिल्म पहेली में नज़र आए थे। इस फिल्म में उन्होनें बलरान का किरदार निभाया था।

फिर दो साल बाद अरुण गोविल फिल्म 'सावन को आने दो' में नज़र आए। इस रोमैंनिट फिल्म से उनकी चर्चाएं तेज़ होने लगीं थी, यहां तक कि लोग उन्हें 'स्टार ऑफ टुमॉरो' कहने लगे थे।

साल 1982 में अरुण गोविल ने फिल्म अध्याय में अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद इंडस्ट्री से उन्हें और भी ज्यादा काम के ऑफर आने लगे।

फिल्मी दुनिया में हुई Arun Govil की वापसी, एक बार फिर निभाते नज़र आएंगे श्री राम की भूमिका
Image Credit: Instagram

अरुण ने साल दर साल, भूमि, हिम्मतवाला, बादल, कानून, दो आंखें बारह हाथ जैसी कई फिल्में की।

लेकिन साथ ही हम आपको बता दें कि अरुण गोविल ने एक समय पर शिव का किरदार भी निभाया था। जी हां, साल 1992 में आई फिल्म 'शिव महिमा' में सभी को उनका शिव अवतार देखने का मौका मिला। अरुण गोविल की आखिरी फिल्म 'लव कुश' रही थी जिसके बाद उन्होनें फिल्मों से ब्रेक ले लिया। अब हम सभी को बेसब्री से एक बार फिर से उन्हें पर्दे पर देखने का इंतज़ार है।

ये भी पढ़े: Ramayan- राम की भूमिका निभाने वाले Arun Govil को कैसे मिला रोल, जानिए बेहद दिलचस्प किस्सा

जरूर देखें: जाति समाज पर टिप्पणी करने से पुलिस की गिरफ्त में ये दो हस्तियां, सोशल मीडिया पर लोग दिखा रहे नफरत

https://www.youtube.com/watch?v=J8Pixv4_b5w&t=98s

Tags

Share this story